Gurugram – गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लोढ़ा डेवलपर्स ने शहर में 3600 करोड़ रुपये के मास्टर प्लान (master plan) को अंतिम रूप दे दिया है। इस योजना के तहत इन दो इलाकों के बीच दो बड़े प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे, जिससे इन दोनों इलाकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है-
मैक्रोटेक डेवलपर्स, जिसे लोढ़ा ग्रुप के नाम से जाना जाता है, अब गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार (real estate market) में कदम रखने जा रहा है। कंपनी द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर दो नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
द्वारका एक्सप्रेसवे पर प्रीमियम हाउसिंग-
लोढ़ा डेवलपर्स की वित्त वर्ष 2026 (Lodha Developers FY26) की तीसरी तिमाही की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के अनुसार, कंपनी गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway, Gurugram) क्षेत्र में प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है।
द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर 100 से 110 बने प्रमुख हब-
इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के अनुसार, लोढ़ा डेवलपर्स द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास, विशेष रूप से सेक्टर 100 से 110 के क्षेत्र में, प्रीमियम हाई-राइज टावरों को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर प्रीमियम प्रोजेक्ट-
लोढ़ा डेवलपर्स का दूसरा प्रोजेक्ट गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट (Ultra-luxury segment) में एंट्री करने जा रही है। मुंबई का यह डेवलपर यहां 7-स्टार सुविधाओं के साथ वर्ल्ड-क्लास क्लब हाउस (World-class clubhouse) विकसित करने की योजना बना रहा है।
DLF के प्रोजेक्ट्स से सीधी टक्कर-
गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड (Golf Course Extension Road) पर लोढ़ा डेवलपर्स का सीधा मुकाबला डीएलएफ के पहले से लोकप्रिय द कैमेलियास (The Camellias) और द आर्बर (The Arbor) जैसे प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से होने वाला है।
3600 करोड़ रुपये तक के रेवेन्यू का अनुमान-
लोढ़ा डेवलपर्स की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के अनुसार, कंपनी को गुरुग्राम (gurugram) में अपने शुरुआती पायलट प्रोजेक्ट्स से ही करीब 3600 करोड़ रुपये के रेवेन्यू (revenue) की उम्मीद है।
GDA बिजनेस मॉडल-
लोढ़ा डेवलपर्स (Lodha Developers) इन प्रोजेक्ट्स को जमीन खरीदने के बजाय जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (GDA) बिजनेस मॉडल के तहत विकसित कर रहे हैं। इसके लिए मुंबई (Mumbai) स्थित डेवलपर ने स्थानीय रियल एस्टेट कंपनी MRG ग्रुप के साथ साझेदारी की है।
