IMD Weather Updates : देश के कई इलाकों में मौसम बदलाव के दौर पर है। देश के कई राज्यों में ठंड ने अपने पैर जमा रखे हैं। दिन रात चल रही शीतल की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा राज्य में भी तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा राज्य में तेज हवाओं के साथ होने वाली बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
आज 27 जनवरी, गणतंत्र दिवस के दिन देश के कई राज्यों में सुबह की शुरुआत के साथ ठंड के साथ हुई है। बात की जाए हरियाणा राज्य की तो यहां पिछले कई दिनों से ठंड ने अपने पैर जमा रखे हैं। लगातार बढ़ रही ठंड की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही है। हरियाणा राज्य में दिन प्रतिदिन तापमान गिरता ही नजर आ रहा है। बीते कल के तापमान की बात की जाए तो हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कल न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं हरियाणा के पलवल में तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस नजर आया। आज हरियाणा में सुबह के तापमान की बात करें तो 9 डिग्री सेल्सियस देखा गया, जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस नजर आया।
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए एक अपडेट में बताया गया है कि आज रात से पश्चिम विक्षोभ देश के कई राज्यों को प्रभावित करेगा और इसकी वजह से कई जगहों पर तेज बरसात देखने को मिल सकती है जिसकी वजह से ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट का कहना है कि आज पंचकूला एवं यमुनानगर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के साइंटिस्ट का कहना है कि आज रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिसकी वजह से हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बरसात का मौसम दस्तक दे सकता है।
ज्यादातर इलाकों में तेज बरसात
मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट का कहना है कि आज पंचकूला एवं यमुनानगर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के साइंटिस्ट (Meteorological department scientists) का कहना है कि आज रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिसकी वजह से हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में तेज बरसात का मौसम दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि 27 और 28 जनवरी को बरसात के बाद हरियाणा (Haryana Ka Mausam) राज्य में ठंडी हवाएं चल सकती हैं जिनसे तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आएगी। 30 और 31 जनवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में फरवरी महीने की शुरुआत कोहरे और ठंड के साथ होगी। हरियाणा राज्य में 1 फरवरी का दिन काफी ठंड और हवादार रहेगा।
ऐसे में मौसम विभाग (Weather News) की तरफ से प्रदेशवासियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में होने वाली तेज बरसात फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। आईएमडी की तरफ से आम नागरिकों को भी अपील की गई है कि ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों का उपयोग करें और जरूरत ना होने पर घर से बाहर न निकले।
AQI लेवल भी खराब
हरियाणा राज्य में ठंड की वजह से तो लोग परेशान हो ही रहे हैं वहीं AQI यानी वायु गुणवत्ता सत्र भी बदलता दिखाई दे रहा है। आंकड़ों को देख तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में वायु गुणवत्ता स्थल 257 देखने को मिला जबकि राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में 206 नजर आया। गुरुग्राम में 198 तथा अंबाला जिले में एक बार लेवल सुबह के समय 203 देखा गया।
हरियाणा राज्य में फिलहाल कभी-कभी दिन के समय हल्की धूप देखने को मिल रही है। नवी स्तवन प्रतिशत देखी गई है वही हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से है। विभाग द्वारा कहा गया है कि 27 जनवरी से मौसम में पूरा-पूरा बदलाव होगा।
इन स्थानों पर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना
ताजा जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग (Latest Weather News) ने हरियाणा में आज रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 जनवरी के दिन भी बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर पाला पड़ने, बारिश और ओले का अलर्ट भी जारी किया गया है।
