Harry Brook Century: पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लिश कप्तान ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। ब्रूक ने अपने वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी सिर्फ 57 गेंदों में ठोकी। तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ब्रूक ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 9 गगनचुंबी सिक्स जमाए। ब्रूक के आगे श्रीलंका का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया।
Harry Brook Century: हैरी ब्रूक अपनी तूफानी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में टी20 का तड़का दिखाते हुए महज 66 गेंदों में नाबाद 136 रन कूट डाले।
हैरी ब्रूक ने अपनी पारी के दौरान 9 छक्के और 11 चौके लगाए। खास बात ये है कि इंग्लैंड के कप्तान ने आखिरी 10 ओवर में 100 से ज्यादा रन बनाए जो कि अपने आप में ही एक कमाल है।
Harry Brook का तहलका
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लिश कप्तान ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। ब्रूक ने अपने वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी सिर्फ 57 गेंदों में ठोकी। तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ब्रूक ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 9 गगनचुंबी सिक्स जमाए। ब्रूक के आगे श्रीलंका का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया।
जैकब बेथेले के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे हैरी ब्रूक के ऊपर टीम के रनरेट को बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। ब्रूक ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। रूट के साथ मिलकर उन्होंने चौथे विकेट के लिए उन्होंने 191 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाई। रूट ने एक छोर संभाले रखा, तो हैरी ब्रूक ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से श्रीलंका के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख डालीं।
Harry Brook की नाबाद शतकीय पारी
66 गेंदों की अपनी इनिंग में इंग्लिश कप्तान ने 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 136 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 11 बार बॉल को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो 9 दफा गेंद को हवाई यात्रा पर दर्शकों के बीच भेजा। हैरी ब्रूक शुरुआती 39 गेंदें खेलने के बाद 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

जो रूट ने दिया हैरी ब्रूक का साथ
हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान ने असली तबाही मचाई। अगली 27 गेंदों पर ब्रूक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 90 रन ठोक डाले। इंग्लैंड की पारी में बने आखिरी 69 रनों में से सिर्फ एक रन ही जो रूट के बल्ले से आया, जबकि 68 रन हैरी ब्रूक ने बनाए। कप्तान की आतिशी पारी के बूते इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 357 रन लगाने में सफल रही। रूट ने अपने वनडे करियर का 20वां शतक जमाया और वह 111 रन बनाकर नाबाद रहे।
