new railway line haryana – हरियाणा राज्य के सभी शहरों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। हाल ही में सरकार ने राज्य में नई रेलवे लाइन बिछाने की घोषणा की है। इस नई रेलवे लाइन (new railway line) के बनने से लाखों लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही कई शहरों के विकास को भी रफ्तार मिलेगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस रूट पर नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी।
हरियाणा में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार ने कई शहरों में नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना बनाई है। हाल ही में केंद्र सरकार ने कैथल से अंबाला के बीच सीधी नई रेलवे लाइन बनाने का प्लान तैयार किया है। हरियाणा के जीटी रोड बेल्ट के लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। दरअसल, यह मंजूरी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने सांसद नवीन जिंदल के अनुरोध कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रोजेक्ट के तहत कुरुक्षेत्र में रेलवे बाईपास के जरिए एक नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी।
नई रेवले लाइन के साथ बनाया जाएगा नया रेलवे स्टेशन –
रिपोर्ट के अनुसार, नई रेलवे लाइन (new railway line latest news) के साथ एक नए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन का भी निर्माण किया जाएगा। इस नई रेलवे स्टेशन को ज्योतिसर गांव के पास बनाने की योजना बनाई गई है। सांसद नवीन जिंदल ने प्रस्तावित नक्शा रेल मंत्री को सौंप दिया है। नया स्टेशन और बाईपास लाइन यात्रियों को तेज और आसान सफर बनाएगा।
रिंग रोड की तरह काम करेगी नई रेलवे लाइन –
दरअसल, यह नई रेलवे लाइन (new railway line) एक तरह से रेल रिंग रोड का काम करेग। इस नई रेलवे लाइन के बनने से कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ट्रेनों का इंजन चेंज करने की समस्या खत्म हो जाएगी। इस समय अंबाला से कैथल होते हुए नरवाना जाने वाली ट्रेनों को कुरुक्षेत्र जंक्शन पर दिशा बदलनी पड़ती है। ऐसे में काफी समय लग जाता है और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। नई रेलवे लाइन (new railway line in haryana) इस समस्या को खत्म करेगी यात्रियों को तेज और आसान सफर होगा।
नहीं लगेगा 30 से 50 मिनट का समय –
मौजूदा समय में रेलवे अंबाला और नरवाना के बीच कैथल होते हुए सिर्फ 2 ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन (Raipur Haryana-Amb Andaura train) और दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस शामिल है। इन दोनों ट्रेनों को कुरुक्षेत्र जंक्शन पर इंजन बदलना पड़ता है जिसकी वजह से 30 से 50 मिनट का समय लगता है और यात्रियों को काफी देर इंतजार करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने नई रेलवे लाइन बनाने का ऐलान किया है।
इस दिन शुरू होगा नई रेलवे लाइन का निर्माण कार्य –
रेलवे प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे का काम अप्रैल तक शुरू किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी के आधार पर एक डीपीआर (DPR) तैयार की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। सरकार ने नई रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं ताकि सही समय पर लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इन जिलों को मिलेगा रेलवे लाइन का सीधा लाभ –
इस नई रेवले लाइन के बनने के बाद सिर्फ कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला के यात्रियों को लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि GT रोड बेल्ट के औद्योगिक और कमर्शियल विकास को भी नई गति मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को हरियाणा के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही जिन गांव और शहरों से होकर नई रेलवे लाइन गुजरेगी वहां जमीन के रेट तेजी से बढ़ेंगे।
