Haryana Property Price : देश के कई इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। हरियाणा के शहर में भी जमीनों की कीमतें सोने की तरह महंगी हो गई है। हरियाणा के शहर में एक करोड़ की इनकम पर भी लोग घर नहीं खरीद पा रहे हैं। हरियाणा में प्रॉपर्टी की कीमतों में हुई इस ग्रोथ के बारे में विस्तार से।
पिछलें कई दिनों से देश के ज्यादातर इलाकों में प्रॉपर्टी के भावों का लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रॉपर्टी की बढ़ रही कीमतों को देख आम आदमी के लिए शहर में घर खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है। हरियाणा राज्य में भी प्रोपर्टी की कीमतों में काफी ज्यादा तेजी देखी जा रही है। हरियाणा के एक शहर में प्रोपर्टी की कीमतें कुछ इस कदर बढ़ गई है की जिनकी एक लाख की इनकम है वो भी यहां प्रोपर्टी की खरीदारी नही कर पा रहे है। चलिए खबर के माध्यम से जानते है हरियाणा में हुई प्रोपर्टी की इस ग्रोथ (Haryana Property Price) के बारे में विस्तार से।
हम बात कर रहे है गुरुग्राम शहर की जो IT कैपिटल होता जा रहा है। गुरुग्राम के अंदर एक से बढ़कर एक IT कंपनियां आ चुकी हैं, लेकिन अभी भी गुरुग्राम के हालात काफी बुरे हैं क्योंकि यहां कई सड़के टूटी हुई है जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। हालात बुरे होने के बावजूद भी गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें (Property prices in Gurugram) लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रॉपर्टी की बढ़ रही कीमतों का यह असर घर खरीदने वालों पर भी पड़ रहा है और आम आदमी को यहां घर खरीदने में काफी परेशानी हो रही है।
गुरुग्राम का रियल स्टेट
गुरुग्राम का रियल एस्टेट सेक्टर (Gurugram’s real estate sector) काफी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। लेकिन प्रॉपर्टी की बढ़ रही कीमतों से लोग काफी ज्यादा परेशान है, क्योंकि 1 करोड रुपए की इनकम में भी वह घर खरीद नहीं पा रहे हैं।
प्रॉपर्टी की बढ़ रही कीमतों (Property Price Hike) को देख रेडिटर ने भी कुछ बातें सोशल मीडिया पर लिखी है। रेडिटर का कहना है कि गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि उनके लिए यहां एक घर खरीदना संभव नहीं हो पा रहा है लेकिन उनके दोस्तों ने नोएडा और पुणे में एक करोड़ से भी कम इनकम के चलते घर खरीद लिए हैं।
एक करोड़ की है इनकम
रेडिटर और उसकी पत्नी दोनों मिलकर साल भर में एक करोड़ रुपए कमा लेते हैं, लेकिन इस कमाई में भी वह दोनों मिलकर खुद का एक घर नहीं खरीद पा रहे हैं। रेडिटर का कहना है कि यह सब प्रॉपर्टी की बढ़ रही कीमतों की वजह से हो रहा है।
कंस्ट्रक्शन क्वालिटी भी खराब
रेडिएटर का कहना है कि अब तक उन्हें यह भी समझ नहीं आ रहा है कि इतनी महंगी प्रॉपर्टी (Expensive property) क्यों हो रही है बल्कि गुरुग्राम में घरों की कंस्ट्रक्शन क्वालिटी भी अच्छी नहीं है और बरसात में बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं वह तो अलग ही है।
दूसरे लोगों की राय
सोशल मीडिया (Property Rates Discuss) पर रेडिटर द्वारा अपलोड की गई इस पोस्ट को पढ़कर कई लोगों ने कहा है कि आप गुरुग्राम (Gurugram News) में ही क्यों रहना चाहते हो। कई लोगों ने उन्हें पुण्य तथा बेंगलुरु में रहने की सलाह दी तथा कई लोगों का मानना है कि नोएडा भी घर खरीदने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।
