Elevated Road in Haryana : हरियाणा में विकास कार्य लगातार प्रगति पर है। अब जल्द ही हरियाणा वालों को एक ओर एलिवेटेड रोड की सौगात मिलने वाली है। हरियाणा (Elevated Road in Haryana) में इस नए एलिवेटेड रोड की लंबाई 3 किलोमीटर बनाई जाने वाली है और इसके लिए 182 करोड़ का खर्च आने की संभावना है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में –
हरियाणा में यातायात जाम से छुटकारा दिलाने के लिए शासन की ओर से एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला लिया गया है। अब जल्द ही प्रदेशवासियों को एक ओर एलिवेटेड रोड (Haryana elevated road) की सौगात मिलने वाली है। 182 करोड़ की लागत से इस नई एलिवेटेड रोड को बनाया जाएगा और इसकी लंबाई 3 किलोमीटर तय की गई है। आइए खबर में जानते हैं कि ये एलिवेटेड रोड कहां बनाई जाएगा।
किस सड़क को बनाया जाएगा एलिवेटेड रोड
दरअसल, आपको बता दें कि गुरुग्राम-पटौदी रोड (Gurugram-Pataudi Road) पर मौजुद उमंग भारद्वाज चौक को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मौजुद हीरो होंडा चौक से कनेक्ट कर रही सड़क को एलिवेटेड बनाने का प्लान तेज हो गया है। GMDA ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (Gurugram Metro Rail Limited) ने इसके डिजाइनन को लेकर बातचीत की है। जैसे ही जीएमआरएल से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलता है तो उसके बाद हरियाणा सरकार के बास इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
उद्योग मंत्री ने एलिवेटिड रोड को लेकर किए आदेश जारी
उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह (Industries Minister Rao Narbir Singh) की ओर से जीएमडीए अधिकारियों को हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटिड रोड को बनाने को लेकर आदेश दिए गए हैं। जैसे ही इसके आदेश मिले हैं, उसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नया डिजाइन तैयार करके जीएमडीए को सौपं दिया है। अब इस रोड के निर्माण पर 182 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है और तीन किलोमीटर लंबी इस रोड पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो को संचालित किया जाने का प्लान है। जान लें कि अभी उद्योग विहार फेज-6 में मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है।
चौथी बार हो रहा प्रोजेक्ट पर काम
बीते 5 वर्षों से इस रोड का डिजाइन तैयार किया जा रहा है, लेकिन अभी फाइनल नहीं हुआ है। शुरुआती प्लान में तो इस रोड को दोनों ओर से 3-3 लेन का करना था। केंद्रीय राज्यमंत्री के आदेश (Orders of Union Minister of State) पर इस रोड को एलिवेटिड तैयार करने के प्लान (Plan to prepare elevated) पर कार्य की शुरुआत की गई है, लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से इस पर काम नहीं हो सका। अब चौथी बार एलिवेटेड रोड को बनाने की येाजना पर एक बार फिर काम किया जा रहा है।
एलिवेटेड रोड के डिजाइन की मंजूरी
जीएमडीए की ओर से एलिवेटेड रोड के डिजाइन (Design of elevated road) की हामी भर दी गई है। एनएचएआई से इस रोड को बनाने को लेकर अतिरिक्त जमीन के अधिग्रहण की जरूरत को लेकर सवाल कर लिए गए हैं। जीएमआरएल और एनएचएआई से जैसे ही रिपोर्ट मिलती है तो उसके बाद इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के पास भेज दिया जाएगा।
सड़क की मरम्मत को लेकर शुरू हुआ काम
एनएचएआई की ओर से हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क की मरम्मत (road repair) को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। बीकानेर स्वीट्स के पास ही गांव मोहम्मदपुर झाड़सा से ड्रेनेज से आ रहे गंदे पानी ने मुश्किलें बढ़ा दी है।
बता दें कि हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क को एलिवेटेड (Elevated Umang Bhardwaj Chowk Road) बनाने का प्लान तैयार किया गया है। जीएमआरएल और एनएचएआई से इस एलिवेटेड रोड को लेकर जानकारी की मांग की है। जैसे ही इसकी जानकारी मिलती है तो इस प्रोजेक्ट को आखिरी रूप देने की दिशा में कार्य की शुरुआत हो जाएगी।
