Haryana Weather – हरियाणा में मौसम में बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। जिसके बाद सुबह-शाम ठंडक महसूस हो सकती है… ऐसे में आप भी जान लें कि आने वाले दिनाें में आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-
फरवरी की शुरुआत होते ही हरियाणा का मौसम बदलने लगा है। ठंड अभी पूरी तरह नहीं गई है, लेकिन दिन में धूप तेज होने लगी है। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है। लोग हल्की गर्मी महसूस करने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में तापमान थोड़ी देर के लिए घटा, फिर भी गर्मी का अहसास बना हुआ है।
आईएमडी चंडीगढ़ (chandigarh weather update) के अनुसार, हरियाणा के भिवानी जिले में 12 फरवरी को सबसे अधिकतम तापमान 26.4°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सोनीपत जिले में 6.6°C रहा। अन्य जिलों में रात का तापमान इस प्रकार रहा: अंबाला 11.1°C, रोहतक 10.8°C, भिवानी 12.8°C, फरीदाबाद 12.0°C, गुरुग्राम (gurugram weather update) 11.3°C, जींद 10.6°C, कैथल 10.1°C, पानीपत 10.5°C, कुरुक्षेत्र 11.4°C, नूंह 12.4°C और रोहतक 11.4°C। राज्य का न्यूनतम तापमान सोनीपत में सबसे कम रहा। इससे साफ है कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 12°C है, जबकि अंबाला में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हैं।
हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार, प्रदेश में मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक शुष्क लेकिन परिवर्तनशील (today weather update) रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात्रि में तापमान में हल्की गिरावट और दिन में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। इससे 16 फरवरी की रात और 17 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, लेकिन इनका असर कम रहेगा। इसके चलते 16 फरवरी की रात और 17 फरवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यह मौसम 17, 18 और 19 फरवरी तक बना रह सकता है। वहीं, 13 और 14 फरवरी को हरियाणा में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
दिन का तापमान सामान्य रहेगा और हवाएं हल्की चल सकती हैं। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) कमजोर है, इसलिए बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, 15 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और शाम को हल्की ठंड और कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन के समय मौसम साफ रहेगा। 18 फरवरी को बादलों का प्रभाव रहेगा और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमक सकती है। 19 फरवरी को भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना (Chance of light rain or drizzle) है।
AQI स्तर में बदलाव-
हरियाणा (Haryana Weather Update) में मौसम के बदलते हालात के साथ गर्मी का असर दिखने लगा है और दिन के समय लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में aqi.in के अनुसार, सुबह के समय राजधानी दिल्ली में AQI स्तर 228 दर्ज किया गया। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुबह का AQI स्तर 204, गुरुग्राम में 192 और अंबाला में 204 रहा।
