Budget 2026 : बीते कल 1 फरवरी के दिन देश में बजट पास हुआ है। बजट के दौरान देश में कई तरह की नियमों में बदलाव किया गया है तथा कई चीजों को मंजूरी मिली है। हरियाणा आईएमटी को भी बजट से नई पहचान मिलेगी। आपको बता दे की हरियाणा आईएमटी के दूसरे फेज का विस्तार किया जाएगा। चली खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा आईएमटी को लेकर बजट में जारी हुए इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
हरियाणा प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। बीते कल देश में जारी हुए केंद्रीय बजट से भी औद्योगिक विकास तथा पूंजीगत खर्च पर जोर देते हुए खरखोदा जिले को ताजा पहचान मिलने जा रही है। बजट 2026 में खरखोदा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप यानी आईएमटी के विस्तार से जुड़े लोगों के बीच नई उम्मीद उजागर हुई है।
खरखौदा क्षेत्र अब हरियाणा का नया इंडस्ट्रियल हब बनने की कगार पर है। सरकार की तरफ से प्लान तैयार किया गया है कि आईएमटी के फेज 2 को तकरीबन 5800 एकड़ जमीन में विकसित किया जाएगा। इस जगह पर लगभग 10000 एकड़ में सैटेलाइट सिटी बनाने को लेकर भी घोषणा की जा चुकी है।
Suzuki मोटरसाइकिल, यूनो मिंडा तथा Maruti जैसी बड़ी कंपनियों की मौजूदगी की वजह से खरखोदा आईएमटी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। खरखौदा क्षेत्र में निवेशकों का भरोसा बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मारुति के मेगा प्लांट के संचालन को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब खरखोदा आईएमटी में कई अन्य ऑटोमोबाइल तथा मैन्युफैक्चरिंग कंपनी आने वाली है।
बीतें कल पेश हुए बजट 2026 में IMT को नई पहचान देने की इस घोषणा (Announcement of giving a new identity) को एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बजट 2026-27 में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में इजाफा होने का डायरेक्ट फायदा खरखौदा IMT को होने की संभावना है। यहां लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, बिजली, पानी, सीवरेज, औद्योगिक गलियारों तथा अच्छी सड़क की सुविधाओं के विकास से उद्योगों को अनुकूल माहौल मिलेगा। IMT के इस विस्तार से न केवल उद्योगों की स्थापना में आसानी होगी बल्कि उत्पादन लागत में भी कमी आएगी, जिसका फायदा रोजगार के अवसर और आर्थिक गतिविधियों के रूप में निखर कर आएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा की जा चुकी है विस्तार से जुड़ी घोषणा
खरखोदा IMT फेज 2 के विस्तार से खरखोदा तथा उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों के युवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। ऐसे में स्थानीय युवाओं को अपने ही इलाके में काम करने का मौका मिलेगा। संभावना जताई जा रहे हैं कि IMT फेज 2 के विस्तार से रियल एस्टेट, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास तथा छोटे व्यापार जैसे सेक्टरों में काफी ज्यादा तेजी आ सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि खरखोदा आईएमटी के विस्तार से सोनीपत जिले की आर्थिक तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। सरकार की तरफ से उठाए गए इस फैसले से मैं केवल जिले का औद्योगिक आधार मजबूत होगा बल्कि राज्य के राज्यों में भी बढ़ोतरी होगी।
बजट 2026-27 में उद्योगों को बढ़ावा देने तथा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने जैसी घोषणाएं खरखौदा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। सब बातों को देखकर कहा जाए तो खरखोदा आईएमटी में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से यह घोषणा की गई है।
भविष्य में खरखोदा न केवल हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत में प्रमुख औद्योगिक केंद्रों (Industrial centers) के बीच अपनी खास जगह बना लेगा। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भी आईएमटी के विस्तार को लेकर घोषणा की जा चुकी है।
मुकेश कुमार, डायरेक्टर का कहना है कि सरकार का बजट बेहद अच्छा है। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। यह बजट बताता है कि सरकार के पास देश के भविष्य को लेकर साफ़ और बड़ा सोच है। उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में यह बजट एक मजबूत कदम है। बजट में आईएमटी खरखौदा (IMT Kharkhoda) का जिक्र होने से साफ है कि आने वाले समय में खरखौदा तेजी से आगे बढ़ेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएगा।
वहीं प्रधान राजीव दहिया ने कहा है कि केंद्र सरकार (Central government) द्वारा बजट में खरखौदा IMT के लिए की गई घोषणाओं से यह स्पष्ट होता है कि अब न केवल खरखौदा, बल्कि पूरा सोनीपत जिला औद्योगिक हब के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करेगा। निवेशकों की नजरें अब इस क्षेत्र पर और अधिक केंद्रित होंगी, क्योंकि खरखौदा क्षेत्र औद्योगिक विकास में एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है।
विधायक पवन खरखौदा का कहना है कि यह बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें व्यापारी, महिला, किसान और युवा सभी शामिल हैं। यह एक समावेशी बजट है जो मोदी जी के 2047 के विकसित भारत के विजन को दर्शाता है। विशेष रूप से, IMT खरखौदा को लेकर बजट में हुई चर्चा से यह स्पष्ट होता है कि केंद्रीय स्तर पर भाजपा सरकार खरखौदा की वैश्विक पहचान को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
