Haryana News : हरियाणा सरकार की तरफ से नई तकनीकी का उपयोग करके देश के विकास की रफ्तार को तेज करने का कार्य काफी लग्न से किया जा रहा है। हरियाणा में पुराने बिजली मीटर को बदला जाएगा और उनकी जगह नए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा सरकार की तरफ से उठाए गए इस कदम के बारे में विस्तार।
हरियाणा प्रदेश वासियों को बिजली और पानी की अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से कई तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। लोगों को अच्छी बिजली व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से एक और नया कदम उठाया गया है, जिसके तहत पुराने बिजली मीटरों को हटाकर नई तकनीकी वाले स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिनके तहत प्रदेशवासियों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है।
मोबाइल की तरह रिचार्ज का होगा ऑपश्न
आपको बता दे कि हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज (Labor Minister Anil Vij) ने बताया कि पूरे प्रदेश में धीरे-धीरे पुराने बिजली मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इन स्मार्ट मीटरों में मोबाइल की तरह प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों सुविधाएं होंगी। इससे बिजली उपभोक्ता (Electricity consumers) अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से प्रीपेड या पोस्टपेड विकल्प चुन सकेंगे।
इससे बिजली व्यवस्था (power system) पहले से सही होगी और लोगों को आसान सेवा मिलेगी। गुरुग्राम और फरीदाबाद जीलें में भी जमीन के नीचे बिजली की तारें डालने का काम शुरू हो चुका है। हालात को देखते हुए आगे दूसरे इलाकों में भी अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाएंगी। जमीन के नीचे बिजली की तारें बिछानें से खंभे गिरने या ऊपर की तार टूटने जैसी समस्या खत्म हो जाएगा तथा बिजली आपूर्ति ज्यादा सुरक्षित बनेगी।
बिजली उत्पादन की नई यूनिट
श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि हिसार (Hisar News) के खेदड़ में बिजली उत्पादन की एक नई यूनिट (New power generation unit) लगाई जाएगी, जिसके लिए कोयला आवंटन की स्वीकृति (Approval of coal allocation) मिल गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी थर्मल पावर प्लांट के लिए कोल की अनुमति जरूरी होती है और यह मंजूरी अब मिल चुकी है, इसलिए आगे की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी।
अनिल विज द्वारा यह भी कहा गया है कि बारिश के मौसम में कई जगह सब स्टेशनों में पानी भरने की समस्या सामने आई, जिस वजह से पूरे इलाके की बिजली बंद करनी पड़ी। इसे देखते हुए सरकार ने फैसला (Government’s decision) लिया है कि जहां-जहां यह दिक्कत आती है, वहां सभी सब स्टेशनों को ऊंचा किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी न हो।
हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) को आधुनिक बनाने को लेकर अनिल विज ने कहा कि परिवहन विभाग (Transport Department) लगातार नए सुधार कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में ट्रैकिंग सिस्टम (Tracking system in buses) लगाया जा रहा है, जिससे लोगों को बस कहां है और कब पहुंचेगी, इसकी सही जानकारी मिल सकेगी।
