New Expressway : हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। सरकार लगातार नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बना रही है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने हरियाणा से यूपी के बीच नया एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी की है। यह नया एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली एनसीआर तक के सफर को आसान बनाएगा। इसे 2300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। दोनों राज्य के बीच सफर को आसान बनाने के लिए अब एक नया एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा काफी आसान और तेज हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश से दिल्ली-NCR तक सफर होगा आसान –
यह नया एक्सप्रेसवे (New Expressway) लगभग 32 किलोमीटर लंबा होगा और इसके निर्माण पर करीब 2300 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह एक्सप्रेसवे पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज को टप्पल (अलीगढ़) स्थित यमुना एक्सप्रेसवे से जाकर कनेक्ट होगा। इससे न सिर्फ दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा, बल्कि ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।
43 गांव की खरीदी जाएगी भूमि –
इस एक्सप्रेसवे के बनने से अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल और गुरुग्राम जैसे शहरों के बीच सफर आसान हो जाएगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) तक की यात्रा अब करीब 1 घंटे में पूरी हो सकेगी। इससे मथुरा, आगरा और आसपास के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में भी समय की बचत होगी।
इस एक्सप्रेसवे के लिए अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर जैसे प्रमुख गांव शामिल हैं। इसके अलावा धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और अन्य गांवों की भूमि भी परियोजना में ली जाएगी। इन सभी गांव में जमीन के रेट तेजी से बढ़ेंगे जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
अलीगढ़ से नोएडा की दूरी हागी कम –
यह नया एक्सप्रेसवे (New Expressway) बनने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी कम हो जाएगी और नोएडा से गुरुग्राम की यात्रा करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से हरियाणा और उत्तर प्रदेश (Haryana and Uttar Pradesh New Expressway) की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा (Haryana News) के पलवल तक बनाया जाएगा, जिससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगा। वहीं हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सके।
