Metro in Haryana : हरियाणा में विकास की गति तेज हो गई है और अब यहां पर लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए और सुविधा देने के लिए मेट्रो का संचालन किया जाएगा और इसके लिए 84 कोच की खरीदी जाएगी। इससे हरियाणा (Metro in Haryana ) के लोगों को पर्यावरण अनुकूल सफर का लाभ मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि हरियाणा में कहां पर मेट्रो का संचालन होगा।
हरियाणा के अन्य हिस्सों तक सीधी और आसान आवाजाही संभव कराने के लिए सरकार अब यहां पर मेट्रो (Haryana Metro Updates) का संचालन करेगी। अब यहां पर मेट्रो की खरीद के लिए 84 मेट्रो कोच की खरीदी की जाएगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किस रूट पर मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से।
सेक्टर-44 से चल रहा पिलर निर्माण का काम
GMRL फर्स्ट फेज (GMRL First Phase) में तकरीबन 84 कोच खरीदने का प्लान है। अब इन कोच को लेने के लिए जल्द ही टेंडर जारी होगा। बता दें कि अभी ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज में मिलेनियम सिटी सेंटर(Millennium City Center) से सेक्टर नौ तक निर्माण का काम गति पर है और इसके साथ ही सेक्टर-44 से पिलर निर्माण का काम भी अभी चल रहा है और अब जल्द ही लोगों को पिलर दिखने लगेंगे। इसके अलावा जीएमआरएल ने कोच लेने के प्रोसेस की शुरुआत कर दी है।
रूट पर कितने किमी होगी मेट्रो की रफ्तार
अभी इसके लिए टेंडर बनाने का काम गति पर है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। बता दें कि अभी योजना के शुरूआत में मेट्रो में तीन कोच (three coaches in metro) को ही शामिल किया जाएगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 6 तक किए जाने का प्लान हैं। इस रूट पर मेट्रो 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धर्राटा भरती नजर आएंगी। जीएमआरएल के मुताबिक पीक आवर में 2-2 मिनट पर चलती हैं। जैसे ही पीक आवर पूरा होता है तो उसके बाद 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक तकरीबन 40 प्रतिशत ट्रेनें इंटर लॉकिंग में खड़ी रहती हैं।
सेक्टर पांच से जुड़ेगा गुड़गांव रेलवे स्टेशन
इन प्रोजेक्ट में जो मेट्रो स्टेशन (metro station) प्रस्तावित किए गए हैं और इनमे जिन मेट्रो स्टेशन का नाम शामिल है, उसमे मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 व साइबर सिटी का नाम शामिल है। इसके साथ ही बसई से सेक्टर 101 तक एक लाइन (Basai to Sector 101 A Line) का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर पांच से गुड़गांव रेलवे स्टेशन को कनेक्ट करने का प्लान है।
