Weather in Haryana : देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव के दौर पर है। हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर विभाग की तरफ से अपडेट जारी किया गया है और देखा जा रहा है कि प्रदेश में भी हवाओं ने रुख बदल लिया है। चलिए खबर के माध्यम से जानते आने वाले दिनों में हरियाणा में कैसा रहने वाला है मौसम।
देश भर के ज्यादातर इलाकों में मौसम अब करवट लेता जा रहा है। बीते कल भी देश में कई जगहों पर मौसम ने अपने अलग-अलग रंग दिखाए हैं। बात की जाए हरियाणा राज्य के मौसम की तो बीते कल हरियाणा राज्य में कई जगह पर काफी ज्यादा कोहरा देखने को मिला, जिसकी वजह से वाहन चालकों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, दोपहर के समय हरियाणा में तेज गर्मी का भी अहसास दिखा।
जिले में पिछले तीन दिनों के दौरान मौसम (Latest weather Haryana) ने अलग-अलग मिजाज दिखाए। वीरवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही और धूप नहीं निकलने से ठंड का असर महसूस हुआ। शुक्रवार को मौसम साफ हुआ और तेज धूप खिलने से दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लगा। वहीं शनिवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव नजर आया।
मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि इन दिनों मौसम बदलाव के दौर पर है और देश में कई जगहों पर अब गर्मियां दस्तक देने जा रही है। ऐसे में हरियाणा राज्य (Haryana Weather Hindi) में भी अभी बारिश को लेकर कोई अपडेट सामनें नही आया है और IMD का मानना है कि अब तापमान में आए दिन हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सावधान रहने की दी गई सलाह
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिव्य मंगला ने बताया कि सुबह के कोहरे और दिन में निकल रही धूप के कारण तापमान में अचानक बदलाव (Latest Weather Updates) हो रहा है, जिससे सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और गले के संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, मौसम के अनुरूप कपड़े पहनें और संतुलित खानपान का ध्यान रखें।
इन दिनों की धूप फसलों के लिए लाभाकारी
फरवरी महीना आधा (Weather Updates) बीत चुका है और अब फसलें पकने के दौर पर है। ऐसे में अब धूप का मौसम फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, इन दिनों गिरने वाले कोहरे से फसलों को बेहद नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD Alert) की तरफ से कहा गया है कि किसानों को फसलों पर सही से निगरानी करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह से दवा का छिड़काव करना चाहिए क्योकि इन दिनों गिरने वाले कोहरे की वजह से फसलों में फफूंद रोग का खतरा बढ़ सकता है।
