Haryana Ka mausam : हरियाणा में मौसम में खूब परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अब इसी महीने में फरवरी में मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। अब प्रदेश में मौसम (Haryana Weather Forecast) ने उलटी गिनती चली है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि हरियाणा में 23 फरवरी तक मौसम कैसा रहेगा।
वैसे तो फरवरी में आमतौर पर हल्की सर्दी और गर्मी का दौर जारी रहता है, लेकिन इस बार फरवरी में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस बार हरियाणा का मौसम (Haryana Ka mausam ) उलटी गिनती चल रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा में 23 फरवरी तक मौसम कैसा रहने वाला है। इसको लेकर अपडेट जारी किया है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के मुताबिक बीते दिनों 21 फरवरी को अंबाला में अधिकतम तापमान 3.7°C रिकॉर्ड किया गया है और हिसार, करनाल और रोहतक (Rohtak Weather Forecast) में भी अच्छी खासी गर्मी देखी गई है। लेकिन जैसे ही एक दो दिन बारिश हुई तो उसके बाद कई जिलों में तापमान (Haryana Ka Temperature) 6°C तक गिरा है। आईएमडी के मुताबिक 23 फरवरी तक हरियाणा का मौसम सूखा, सुबह ठंड और दिन में हल्की गर्मी महसूस की जाने वाली है।
किन जिलों में कैसा रहा तापमान
अन्य जिलों में तापमान की बात करें तो बीते दिनों हिसार (Hisar Ka Mausam) में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा है और करनाल में 24.6, नारनौल में 25.2 और रोहतक में 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा है। इसके साथ ही भिवानी और गुरुग्राम में भी दिन में अच्छी-खासी गर्मी महसूस की जा रही थी। हरियाणा में इस बदले हुए मौसम (Haryana Ka Mausam) से किसान थोड़े नाखूश है, क्योंकि गेहूं की फसल के लिए हल्की ठंड का होना बेहद जरूरी है और अचानक बढ़ती गर्मी से किसान थोड़ परेशान हैं।
हरियाणा के मौसम का हाल
हरियाणा में दो दिन हुई बारिश (rain in haryana) के बाद से तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। बारिश ओले और बादलों की वजह से कई जिलों जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में तापमान (Temperature in Narnaul) में गिरावट आई है। औसत अधिकतम तापमान में तकरीबन 6।1 डिग्री तक की कमी आई है। वहीं, हिसार में तो तापमान में 7.1 डिग्री की गिरावट देखी गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 23 फरवरी तक मौसम (Haryana Ka Mausam) सूखा रहने के साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती है और रातें ठंडी रह सकती है, लेकिन दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है।
