Haryana News : बीते कुछ समय में गुरुग्राम शहर विकसित शहर बनकर उभरा है और यहां पर प्रगति कार्य ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन तरक्की के साथ ही यहां पर सड़कों पर ट्रेफिक का दबाव काफी बढ़ा है। अब जल्द ही गुरुग्राम (Gurugram News ) में तीन रोड को आदर्श सड़क बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने 50 करोड़ रुपये का फंड जारी कर दिया है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
गुरुग्राम में अब भीड़भाड़ वाली सड़कों पर ट्रेफिक का दबाव कम होने वाला है, क्योंकि शासन ने यहां पर तीन रोड को आदर्श सड़के बनाने का फैसला लिया है। अब जल्द ही इन रोड से जाम से निजात मिलेगा। शासन ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये का फंड जारी कर दिया है। आइए खबर में जानते हैं कि किन रोड को आदर्श सड़कों (Gurugram ideal roads) में बदला जा रहा है।
तीन प्रमुख रास्तों का होगा कायाकल्प
जीएमडीए ने तीन प्रमुख रास्तों का कायाकल्प (Rejuvenation of major roads) करने जा रहा है। जीएमडीए ने इसके लिए तकरीबन 50 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है। अब गुरुग्राम में इस नए प्रोजेक्ट के तहत एमजी रोड, हैमिल्टन कोर्ट रोड और व्यापार केंद्र रोड को 31 मार्च 2026 तक ‘आदर्श सड़कों’ में तब्दील किया जाएगा। अभी फिल्हाल में तो हैमिल्टन और व्यापार केंद्र सड़कें जो कि वन-वे हैं, उन्हें टू-वे किया जाएगा।
कब लिया गया आदर्श सड़कों में तब्दील का फैसला
इन रोड को आदर्श सड़कों (road to ideal roads) में बदलने का फैसला जनवरी में जीएमडीए के सीईओ की अध्यक्षता में जो उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई है, उसमे लिया गया है। बुनियादी ढांचे को पहले से ज्यादा बेहतर बनाते हुए इन नई सड़कें को बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार नई ‘आदर्श सड़कों’ में कई चीजें होंगी। आदर्शों सड़कों में लेन की नई मार्किंग, पैदल यात्री हिंट के साथ ही जेब्रा क्रॉसिंग, बेहतर ट्रैफिक लाइट सुविधा, ऑपरेशनल सर्विस रोड, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को हटाना(Removal of encroachment and illegal parking), डिजिटल सूचना बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्ट्रीट लाइटिंग में सुधार और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम होंगे।
गैर कानूनी कब्जें को लेकर दूर होंगी शिकायतें
इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस की मैन्युअल चैकिंग की अनिवार्यता (Mandatory manual checking) को समाप्त करते हुए सीसीटीवी सर्विलांस के माध्यम से ई-चालान (CCTV Surveillance E-Challan) जारी होंगे और अब इन तीनों सड़कों के निर्माण के बाद कई चीजों की सुविधा के साथ ही कई परेशानियों से निजात मिलेगा। बता दें कि यहां पर अवैध पार्किंग और रेहड़ी-पटरी वालों के गैर कानूनी कब्जें को लेकर लगातार शिकायतें आती रही हैं। ऐसे में अब इन चीजों से निजात मिलेगा।
कहां से कितना बजट हुआ फाइनल
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता का कहना है कि गुरुग्राम में इन तीनों हिस्सों पर पहले से ही काम चल रहा था और अब बजट के तौर पर हैमिल्टन और व्यापार केंद्र (Budget for business center) के लिए 20-20 करोड़ रुपये फाइनल किया गया है और एमजी रोड के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। अब इन रोड को एक तो सभी सुविधाओं से लैस करना है और साथ ही इन्हें सुगम ‘टू-वे’ सड़क (two-way road) बनाने की जरूरत है। इससे पहले जीएमडीए ने भी फरवरी 2024 में भी हैमिल्टन कोर्ट और व्यापार केंद्र सड़कों के रिनियू का काम लिया था लेकिन वह पूरा नहीं हो पाया।
