Haryana – एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि हरियाणा में रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदल रहा है और यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं मिलने वाली हैं। नए भवन, फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट (lift) समेत कई आधुनिक सुविधाओं के साथ स्टेशन अधिक सुगम और भव्य होगा। इससे न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा-
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर प्रथम चरण का पुनर्निर्माण अब निर्णायक चरण में है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नया भवन आकार ले चुका है, जबकि पुराने भवन को ध्वस्त करने की बजाय रेलवे ने उसका रेनोवेशन करने का निर्णय लिया है। इसका काम पहले ही शुरू कर दिया गया है।
अधिकारियों के निरीक्षण के बाद तय हुआ कि संरचनात्मक रूप से मजबूत इस भवन को मरम्मत और सौंदर्यीकरण के जरिए आधुनिक रूप दिया जाएगा।
भवन में तकनीकी खामियों की पहचान-
रेलवे अधिकारियों के निरीक्षण के बाद तय हुआ कि मौजूदा पुरानी इमारत संरचनात्मक रूप से मजबूत है। इसे गिराने की बजाय तकनीकी कमियों को चिह्नित कर सुधार किया जाएगा। इस भवन को नए निर्माणाधीन भवन के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे स्टेशन का मुख्य परिसर पहले से अधिक भव्य और विस्तृत दिखाई देगा।
रेलवे स्टेशन का नया रूप दिल्ली की आधुनिकता और हरियाणा (haryana) की समृद्ध संस्कृति का मिश्रण पेश करेगा। स्टेशन के मुख्य द्वार पर पांडवों के नाम समर्पित पांच गुंबद बनाए जा रहे हैं, जो शहर के महाभारतकालीन इतिहास की याद दिलाएंगे।
प्रवेश द्वार पर दिल्ली के मंगोलपुरी (Mangolpuri of Delhi) की मशहूर सफेद जालीदार शीट लगाई जाएगी, जो स्टेशन को कार्पोरेट और प्रीमियम लुक देगी। स्टेशन के भीतर स्थापित पर्यटन बोर्ड यात्रियों को जिले के ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराएंगे।
होली के बाद स्टेशन पर उपलब्ध होंगी हाईटेक सुविधाएं-
वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने वर्चुअल माध्यम से स्टेशन परियोजना की आधारशिला रखी थी, जिसकी लागत करीब 29 करोड़ रुपये है। प्रथम चरण का लगभग 90% काम पूरा हो चुका है। नए भवन में बुकिंग कार्यालय और टिकट काउंटर भी चालू कर दिए गए हैं।
मार्च के अंत तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पहले समय सीमा नवंबर 2025 थी। उम्मीद है कि होली के बाद यात्रियों को कई नई और आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी।
नए आरओबी का काम तेजी से जारी-
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाना के पास 4.50 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा नया फुटओवर ब्रिज (new foot over bridge) बनाया जा रहा है। साथ ही, पांच स्वचालित सीढ़ियां, सभी प्लेटफार्मों पर लिफ्ट और आधुनिक शेड लगाए जाएंगे, जो यात्रियों की आवाजाही को और सुगम बनाएंगे।
स्टेशन पर 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने 45 फीट चौड़े भवन में एक साथ 450 यात्रियों के ठहरने की सुविधा है। पार्किंग क्षेत्र का विस्तार भी तेजी से हो रहा है, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होगा। भवन में आधुनिक प्रतीक्षालय, ऑटोमेटिक लाइट सिस्टम (automatic light system) और दिव्यांगों के लिए विशेष रैंप भी होंगे।
स्थानीय व्यापारियों को मिलेगा नया अवसर-
सोनीपत स्टेशन का पुनर्विकास (Redevelopment of Sonipat station) न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा। स्टेशन परिसर में फूड प्लाजा और व्यावसायिक केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को अवसर मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर का हिस्सा होने के कारण, सुविधाओं में सुधार से दैनिक यात्रियों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है।
