Haryana – हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल आपको बता दें कि नमो भारत आरआरटीएस (rapid rail) के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के तहत इस रूट पर रैपिड रेल का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा…पूरी डिटेल जानने के लिए खबर काे पूरा पढ़ लें-
हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली के सराय काले खां (Sarai Kale Khan in Delhi) से रेवाड़ी के बावल तक हाईवे के साथ नमो भारत आरआरटीएस (rapid rail) प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। रैपिड रेल के बावल तक विस्तार से क्षेत्र में नए उद्योग आने की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही धारूहेड़ा और बावल, दोनों औद्योगिक क्षेत्रों के बीच सफर का समय घटकर महज 5 मिनट रह जाएगा।
दूर होगी अब परेशानी-
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Union Minister Manohar Lal) ने इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर मंजूरी की जानकारी दी है। योजना के तहत दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर (Delhi-Alwar Namo Bharat Corridor) के पहले चरण में दिल्ली के सराय काले खां से रेवाड़ी के बावल तक निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है।
फिलहाल दिल्ली से गुरुग्राम और रेवाड़ी (rewari) के बीच यातायात का भारी दबाव बना रहता है। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Delhi-Jaipur National Highway) पर लगातार बढ़ते वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद यातायात दबाव कम होगा और जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इंडस्ट्रियल कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार-
राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक होने और दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) पर स्थित होने के कारण बावल और धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र (Industrial area) न केवल हरियाणा बल्कि देशभर में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। यहां छोटी-बड़ी करीब 700 से अधिक कंपनियां कार्यरत हैं, जिनमें 50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
दिल्ली से बावल की दूरी करीब 90 किलोमीटर है, जिसमें लगभग 22 किलोमीटर दिल्ली और करीब 71 किलोमीटर हरियाणा क्षेत्र में आता है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से यात्रियों का समय बचेगा, आवाजाही आसान होगी और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों (regional economic activities) को गति मिलेगी। साथ ही सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
दूसरे चरण में नीमराना तक विस्तार पर होगा विचार-
हालांकि राजस्थान के नीमराना (Neemrana, Rajasthan) तक नमो भारत प्रोजेक्ट के विस्तार की मांग को फिलहाल झटका लगा है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अभी राजस्थान के लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि यह भी कहा गया है कि दूसरे चरण में इस प्रोजेक्ट को नीमराना से आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
इस बीच केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह (Union Minister Rao Inderjit Singh) लंबे समय से पहले चरण में ही प्रोजेक्ट को नीमराना तक बढ़ाने की मांग करते रहे हैं और उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Union Minister Manohar Lal) को कई बार पत्र भी लिखे हैं। बावजूद इसके अभी तक मंजूरी नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
