Aaj ka Mandi Bhav : देश भर की मंडियों में आए दिन सभी फसलों के भाव अपडेट होते हैं। आज 13 मार्च 2026 को बाजारों में सरसों, गेहूं, चना और धान की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सरसों, गेहूं की बात करें तो इन दोनों ही फसलों में पिछले कई दिनों से तेजी बनी हुई है। चना और पीली सरसों में उतार चढ़ाव जारी है। इस समय सरसों का सीजन चल रहा है और किसान इसकी कीमतों में जबरदस्त तेजी का इंतजार कर रहे हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव –
किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आज देश के अलग-अलग राज्यों की मंडियों में सभी फसलों के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस समय रबी सीजन 2026 सरसों का सीजन चल रहा है। बाजारों में तेजी से सरसों की आवक हो रही है और पिछले साल की तुलना में इस सालों को सरसों का रेट (Sarso ka Rate) मिला है।
सरसों MSP में इजाफा –
सरकार ने हाल ही में सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) में 250 रुपए की बढ़ोतरी कर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। रबी सीजन 2026 में सरसों का सरकारी रेट 6250 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरसों उत्पादक किसान फसल को ऊंचे दामों पर बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि कुछ किसान सरसों का स्टॉक कर रहे हैं उनका मानना है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इन किसानों की संख्या काफी कम है।
गेहूं का भाव –
गेहूं की कीमतों (Gehu Price) की बात करें तो आए दिन इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गेहूं फसल को तैयार होने में एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा। इस समय बाजार में कम आवक और तेज मांग के चलते रेट थोड़े उछले हैं। गेहूं उत्पादक किसानों भी सरकार ने तोहफा दिया है। दरअसल, कुछ महीना पहले सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Gehu MSP) में 160 रुपए का जाप कर दिया है 26 सीजन 2026 के लिए गेहूं का MSP 2585 रुपए क्विंटल तय किया गया है यानी पिछले साल की तुलना में इस बार किसानों को गेहूं का अच्छा खासा भाव मिलेगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं देश की प्रमुख मंडियों में सरसों, गेहूं, चना और धान का ताजा भाव (Aaj ka Mandi bhav) –
पिपरिया मंडी (MP Mandi Bhav)
गेहूं भाव ₹2180 से 2440
चना भाव ₹3511 से 5386
धान (पूसा) भाव ₹3475 से 4265
धान (1886) भाव ₹4012 से 4327
उदयपुरा मंडी (Up Mandi rate)
गेहूं भाव ₹2170 से 2270
चना भाव ₹4700 से 5405
धान भाव ₹3120 से 4190
करेली मंडी (Kareli Mandi Bhav)
गेहूं भाव ₹2061 से 2175
चना भाव ₹4200 से 5671
गाडरवारा मंडी (MP Mandi)
गेहूं भाव 2160 से 2220
धान भाव 1710 से 4105
चना भाव 3950 से 5390
धान पूसा भाव 3751 से 4105
बीकानेर मंडी (Rajasthan mandi ka bhav)
सरसों भाव ₹ 5700 से 6350
पीली सरसों भाव ₹6800 से8500
गेहूं भाव ₹ 2400 से 2800
चना भाव ₹ 4900 से 5100
नागौर मंडी (Rajasthan Mandi)
चना भाव 4500 से 4900
सरसों भाव 5000 से 6000
नोहर मंडी (Nohar Mandi, Rajasthan)
चना भाव 5200 से 5391
सरसों भाव 6000 से 6500
पीली सरसों भाव 8300
छिंदवाड़ा मंडी (Madhya Pradesh)
गेहूं भाव ₹ 2117 से 2720
चना भाव ₹ 4600 से 5250
सरसों भाव 5600
दमोह मंडी (Damoh Mandi, Madhya Pradesh)
चना भाव ₹ 4590 से 5475
पीली सरसों भाव 6595 से 6795
सिरसा मंडी (Sirsa Mandi, Haryana)
नरमा भाव 5500 से 7435
कपास भाव 6800 से 7000
गेहूं भाव 2350 से 2440
ऐलनाबाद मंडी (Ellenabad Mandi, Haryana)
नरमा भाव 4900 से 7500
सरसों नई भाव 6000 से6238
गेहूं भाव 2390 से 2411
फलोदी मंडी (Phalodi Mandi, Rajasthan)
पीली सरसों भाव 6000 से7500
सरसों भाव 5500 से 6000
चना भाव 4200 से 4700
