gurugram road : हरियाणा सरकार अब प्रगति कार्य पर लगातार जोर दे रही है। अब हाल ही में हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। अब इस प्रोजेक्ट (Haryana Government Projects) के पूरा होने से गुरुग्राम के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। गुरुग्राम में भीषण जाम को समाप्त करने के लिए इस प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा सरकार के इस प्रोजेक्ट के बारे में –
परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हरियाणा सरकार नए-नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब हाल ही में हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत की है और इस प्रोजेक्ट का सबसे ज्यादा फायदा गुरुग्राम के निवासियों को होगा। इस प्रोजेक्ट (gurugram road projetcs) के पूरा होने से गुरुग्राम की सड़कों पर जाम की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में –
द्वारका पीआईयू लीड करेगी पूरा प्रोजेक्ट
बता दें कि राजीव चौक पर क्लोवर लीफ प्रोजेक्ट (Clover Leaf Project at Rajiv Chowk) को लेकर यह क्लियर हो गया है कि इस बड़े प्रोजेक्ट का जिम्मा एनएचएआई की द्वारका पीआईयू (Dwarka PIU) द्वारा संभाला जाएगा पहले इस बात पर संशय बना हुआ था कि इस प्रोजेक्ट का काम रेवाड़ी पीआईयू की ओर से संभाला जाएगा या फिर द्वारका पीआईयू के द्वारा संभाला जाएगा। बता दें कि ये दोनों इकाइयां अपने स्तर पर डिजाइन की तैयारियों में जुटी हुई थीं, लेकिन अब क्षेत्रीय अधिकारी ने यह फैसला लिया है कि पूरा प्रोजेक्ट द्वारका पीआईयू लीड करने वाली है।
लीफ का डिजाइन लेगा अंतिम रूप
जान लें कि पीआईयू यानी प्रॉजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (Project Implementation Unit) होता है। द्वारका पीआईयू पहले से दिल्ली जयपुर हाइवे (NH 48) और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट को लीड कर रही है। वहीं, दूसरी ओर रेवाड़ी पीआईयू सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर और गुरुग्राम रेवाड़ी एक्सप्रेसवे का काम संभाल रही है। ऐसे में अब जैसे ही जिम्मेदारी तय हो गई है, उसके बाद क्लोवर लीफ का डिजाइन जल्द आखिरी रूप ले सकता है।
क्यों शुरू किया गया है यह प्रोजेक्ट
हरियाणा सरकार की ओर से यह प्रॉजेक्ट (Haryana Government Project) राजीव चौक और सोहना रोड पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए शुरू हुआ है। प्रोजेक्ट के तहत एनएच 48 से सोहना हाइवे को सीधे कनेक्ट करने के लिए रैंप बनाए जाने वाले हैं। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन राजीव चौक पर नीचे बिना उतरे सोहना पहुंच सकेंगे। ठीक ऐसे ही सोहना की ओर से जो वाहन आते हैं, वो बिना किसी जाम में फंसे दिल्ली की तरफ NH 48 पर पहुंच सकेंगे।
कितनी आएगी प्रोजेक्ट में लागत
राजीव चौक से सोहना की ओर जाने वाले रास्ते पर खूब जाम देखा जाता है। पीक टाइम में कई बार हाल इतना खराब हो जाता हैं कि 10 मिनट का सफर पूरा करने में तकरीबन 45 मिनट से एक घंटे का वक्त लग जाता है। अब इन समस्या के निपटान के लिए 250 करोड़ रुपये के इस प्रॉजेक्ट का प्लान तैयार किया गया है। अब इस फ्लाईओवर (Gurugram flyover Projetcs) से हर रोज तकरीबन 50 हजार वाहन चालकों को लाभ होगा।
प्रोजेक्ट के डिजाइन पर शुरू हुआ काम
NHAI के प्रवक्ता का कहना है कि रीजनल ऑफिसर ने क्लियर किया है कि हरियाणा सरकार का यह प्रॉजेक्ट द्वारका पीआईयू की ओर से ही लीड किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के डिजाइन (project design) पर तेजी से कार्य शुरू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार जमीन से जुड़े प्रोसेस के पूरा होते ही निर्माण काम आगे बढ़ेगा।
