Haryana Ka Mausam : देश के कई हिस्सों में अब सर्दी की विदाई होने लगी थी। बात करें हरियाणा की तो अब दो दिनों से हल्की बूंदाबांदी के चलते ओर तेज हवाओं के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट से एक बार फिर हल्की ठंड महसूस की जा रही है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि हरियाणा (Haryana Ka Mausam ) में आगामी 12 से 20 घंटों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते है इस बारे में
अब कुछ दिनों से हरियाणा के मौसम (Haryana Weather Forecast) में गर्माहट महसूस की जा रही थी, लेकिन अब IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आगामी 12 से 20 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान कहीं तेज हवाएं चल सकती है और कहीं-कहीं बरसात के आसार है। अभी भी कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि हरियाणा का मौसम कैसा रहने वाला है।
हरियाणा के किन जिलों में होगी बरसात
मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि उत्तरी पर्वतीय इलाको पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान पर बनने वाला है और ऐसे में आज 18 फरवरी और कल 19 रफरवरी के दौरान पश्चिमी जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है और दक्षिणी हिस्से रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के साथ मध्यवर्ती जिलों झज्जर और रोहतक में भी शीतलहरों के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
कब दिखेगा पश्चिमी मौसम प्रणाली का प्रभाव
आईएमडी के मुताबिक इस पश्चिमी मौसम प्रणाली (Western weather system) को अरब सागर से और बंगाल की खाड़ी से नमी पहुंचाने से गरज चमक के बादलों के चलते हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं।बता दें कि पश्चिमी मौसम प्रणाली का प्रभाव 19 फरवरी को भी उत्तरी पूर्वी जिलों पर देखने को मिलने वाला है। जैसे ही पश्चिमी मौसम प्रणाली हरियाणा (Haryana Weather Updates) से आगे जाएगी तो अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। उसके बाद पश्चिमी हवाओं और चमकदार धूप से तापमान अधिक बढ़ सकता है।
किस वजह से हरियाणा का मौसम हुआ परिवर्तनशील
अभी हरियाणा (Haryana Rain Alert) में फरवरी के महीने में ही पश्चिमी शुष्क हवाओं की गर्मी से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। अभी से ही प्रदेश में फरवरी में ही मार्च महीने का एहसास होना शुरू हो गया है। बीते दिनों एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (New weak western disturbance) उत्तरी पर्वतीय इलाको पर पहुंच गया है, जिस वजह से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।
किन जिलों में कितना रहा तापमान
अभी तो हरियाणा (Haryana Rain Forecast) के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। इस दौरान हिसार का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियरल दर्ज किया गया है व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में हरियाणा के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना हुआ है।
