Mausam update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। अब फरवरी के महीने की शुरूआत के बाद से दिनभर तेज धूप निकल रही है जिसकी वजह से तापमान में बढ़ौतरी हुई है और लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। लेकिन हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हरियाणा में फिर से बारिश होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं किस दिन शुरू होगा बारिश का सिलसिला –
देशभर में मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। जनवरी महीने में देश के लगभग सभी राज्यों में जोरदार ठंड का असर रहा है। अब फरवरी में मौसम कुछ साफ हुआ है। दरअसल, पिछले कई दिनों से दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है जिसकी वजह से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है इससे लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली है। लेकिन जल्द ही मौसम पलटी मारने वाला है।
इस दिन से हरियाणा में होगी बारिश –
फरवरी की शुरुआत के साथ ही हरियाणा (Haryana ka mausam) में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। कड़ाके की सर्दी अब विदा लेने लगी है। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड अब भी महसूस की जा रही है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक हो गया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे भयंकर ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग (weather update) के अनुसार 9 और 10 फरवरी को हरियाणा के अलग अलग इलाकों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा।
कल कैसा रहा मौसम –
मौसम विभाग (Mausam update) चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, 5 फरवरी को हरियाणा के अधिकतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और कई जिलों में मौसम सुहावना बना रहा। लोगों ने खुले आसमान और हल्की गर्माहट का आनंद लिया, वहीं किसानों के लिए भी यह मौसम फिलहाल अनुकूल माना जा रहा है।
यहां दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान –
कल यानी गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदाबाद (Faridabad Temperature) में 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा नूंह में 23.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, सोनीपत के कैनाल रेस्ट हाउस क्षेत्र में 23.5 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 23.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रहा, जबकि हिसार और भिवानी में यह करीब 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
कुछ जिलों में तापमान सामान्य से थोड़ा कम भी रहा है। रोहतक में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री, करनाल (Karnal Temperature) में 21.8 डिग्री और नारनौल में 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में सबसे कम अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई और हवा में नमी भी सामान्य बनी रही।
10 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (Mausam Update) का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD के अनुसार 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग (IMD Weather) के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने 10 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की बात कही है और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज और कल यानी 7 फरवरी को आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे। इस दौरान तेज गति से हवाएं चल सकती है।
मौसम विभाग (Weather Update) कहा कहना है कि 9 फरवरी की रात और 10 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में हल्की बादल छाएंगे। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर फरवरी की शुरुआत में हरियाणा का मौसम सामान्य बना हुआ हैं अभी न तो ज्यादा गर्मी है न ही ज्यादा सर्दी है जहां दिन में धूप राहत दे रही है। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश होने से मौसम पूरी तरह से बदल सकता है।
