Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदल रहा है। सर्दी की विदाई हो चुकी है और गर्मी ने अभी से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग (IMD weather) ने आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बरसात होगी। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
फरवरी महीने की शुरूआत गर्मी के साथ हुई है। जनवरी में भयंकर ठंड के बाद अब मौसम गर्म हो गया है। इस बार सर्दियां जल्द खत्म हुई है और गर्मी जल्द आ गई है। लेकिन आने वाले कुछ ही दिनों में मौसम फिर से पलटने वाला है। पिछले 24 घंटे में तापमान थोड़ा सा गिरा है, लेकिन फिर भी गर्मी का अहसास कम नहीं हुआ।
इस जिले में रहा सबसे कम तापमान –
आईएमडी (IMD weather update) चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के भिवानी जिले में कल यानी 12 फरवरी को सबसे अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान सोनीपत जिले में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। आईएमडी (IMD Weather) के आंकड़ों के अनुसार, अंबाला 11.1°C, रोहतक 10.8°C, भिवानी 12.8°C, फरीदाबाद 12.0°C, गुरुग्राम 11.3°C, जींद 10.6°C, कैथल 10.1°C, पानीपत 10.5°C, कुरुक्षेत्र 11.4°C, नूंह 12.4°C और रोहतक 11.4°C में रात का तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहा है। हालांकि राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6°C सोनीपत में दर्ज हुआ है। इससे साफ है कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है। हरियाणा (Haryana Mausam) में आज सुबह का तापमान 12°C है, जबकि अंबाला में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
17 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि प्रदेश में मौसम (Mausam Update) आमतौर पर 16 फरवरी तक शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे विशेषकर रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आएगा ओर इससे राज्य में 16 फरवरी की रात और 17 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इस-इस दिन होगी बारिश –
मौसम विभाग (IMD Mausam) के मुताबिक, 13 और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे, जिसका असर कम देखने को मिलेगा। इससे 16 की रात और 17 फरवरी को हल्के बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश भी होगी। ऐसा मौसम 17, 18 और 19 फरवरी तक रह सकता है और बारिश हो सकती है।
वही 13 और 14 फरवरी को हरियाणा में ड्राई वेदर जारी रहने की उम्मीद है। दिन का तापमान मध्यम रहेगा और हवाएं हल्की चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल कमजोर है, जिससे बारिश की संभावना नहीं है। वहीं 15 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम को हल्का ठंडक और कोहरा बना रह सकता है, पर दिन में मौसम साफ रहेगा।18 फरवरी को भी बादलों का दबदबा रहेगा और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमक सकती है। 19 फरवरी को भी बारिश की संभावना है. कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है।
AQI लेवल हुआ बदलाव –
हरियाणा में जहां मौसम परिवर्तन के साथ गर्मी का आगाज होने लगा है, ओर दिन के समय लोगों को गर्मी लगने लगी है। ऐसे में aqi.in के अनुसार, सुबह के समय राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 228 देखने को मिला है, जबकि हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सुबह के समय AQI लेवल 204 दर्ज किया गया है.वही हरियाणा के गुरुग्राम जिले में AQI लेवल 192 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 204 दर्ज किया गया है।
