Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। मार्च के महीने की शुरूआत में ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आए दिन तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। कई जिलों में अभी से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा में दो दिन गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
हरियाणा में गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। मार्च के महीने में जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। गर्मी ने दोपहर में अब पसीने छूड़ाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दी है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब हरियाणा का मौसम जल्द ही बदलने वाला है। एक बार फिर से हरियाणा (Haryana ka mausam) में गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है।
इस दिन तेज हवाओं के साथ होगी बारिश –
मौसम विभाग (kal ka mausam) ने 14 मार्च से हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। प्रदेश में गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस पलवल वाटर सर्विस डिवीजन में दर्ज किया गया है। वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 14 मार्च से आसमान में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इस बदलाव से दिन के तापमान में कुछ और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे मार्च की शुरुआत में महसूस हो रही तेज गर्मी से राहत मिलेगी।
14 और 15 मार्च को होगी बारिश –
मौसम विभाग (Mausam update) के अनुसार, 14 मार्च को प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 15 मार्च को चेतावनी का दायरा बढ़कर उत्तरी और पूर्वी जिलों तक पहुंच सकता है। अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
रात के तापमान में भी बढ़ौतरी –
हरियाणा में गुरुवार को औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से करीब 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान (Haryana temperature) 15.9 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 18.3 डिग्री सेल्सियस , करनाल में 16.6 डिग्री सेल्सियस , रोहतक में 17.8 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 19.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
IMD के अनुसार रात के तापमान में यह बढ़ोतरी वातावरण में नमी और बादलों की आंशिक मौजूदगी के कारण हो रही है। अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात के तापमान में और इजाफा होगा।
दिन के तापमान में आई गिरावट –
हरियाणा (Haryana Mausam) में गुरुवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.3डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 5°C ज्यादा बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.7डिग्री सेल्सियस पलवल वाटर सर्विस डिवीजन में रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 35.1डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 34.9डिग्री सेल्सियस और नूंह में 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। हिसार में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च से बादल बढ़ने और बारिश होने से तापमान में कमी आ सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी।
