Haryana Development : हरियाणा राज्य के विकास को नई दिशा प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से समय-समय पर नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए के बिल पास करके लोगों को बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। फिर गंदे पानी की की समस्या को खत्म करने के लिए 50 करोड रुपए लगाकर 32 कॉलोनी में काम किया जाएगा। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से उठाए गए इस कदम के बारे में विस्तार से।
हरियाणा प्रदेश के लोगों को हर एक अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। अब फिर भोंडसी गांव स्थित सीता राम मंदिर की जमीन पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण से मारुति कुंज क्षेत्र की 32 कॉलोनियों को गंदे पानी की निकासी की लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।
इन कॉलोनियों के निवासी कई पिछलें कई सालों से इस परेशानी के बीच फसे हुए है, लेकिन अब सरकार की तरफ से उठाएं गए इस कदम के तहत लोगों को इस समस्या से राहत मिलेगी। इस क्षेत्र में लगभग 1 लाख प्रवासी लोग अपने घरौंदा बना कर रहते हैं। मारुति कुंज और भोंडसी गांव नगर निगम (Municipal council) के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आते हैं।
32 कॉलोनियों के निवासियों को लाभ
मारुति कुंज क्षेत्र की गंदे पानी की निकासी (Wastewater drainage) समस्या के समाधान के लिए सोमवार को विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम नगर निगम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने 6 MLD क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य की नींव रखीं। इस अवसर पर विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि इस STP के बन जाने से मारुति कुंज की 32 कॉलोनियों के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विकास कार्यों में होगी तेजी
कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था (Electricity system in colonies) को सही करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। मारुति कुंज क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है और इसे देखते हुए भोंडसी गांव में विकास कार्यों को और गति देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब गांव में पंचायत व्यवस्था थी, उस समय पंचायत के खाते में करोड़ों रुपये मौजूद थे। उन्होंने पंचायत से आग्रह किया था कि इस राशि का उपयोग विकास कार्यों में कर लिया जाए, अन्यथा यह धन सरकार के पास वापस चला जाएगा।
भोंडसी पंचायत (Bhondsi Panchayat) विकास कार्यों पर निर्धारित राशि खर्च नहीं कर सकी, जिसके कारण करोड़ों रुपये अन्य पंचायतों और नगर निगम के खाते में चले गए। उन्होंने कहा कि एसटीपी के निर्माण को लेकर भोंडसी के कुछ लोग असंतुष्ट हो सकते हैं, लेकिन यह परियोजना जनहित में है और पूरे क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास के मामले में किसी भी कॉलोनी को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।
मेयर राजरानी मल्होत्रा (Mayor Rajrani Malhotra) का कहना है कि सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है और जो भी कार्य जनहित से जुड़े होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
वहीं वार्ड पार्षद अमित भड़ाना ने जानकारी दी कि करीब 7 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जिसमें STP के निर्माण के साथ-साथ आम जनता की सुविधा के लिए डिस्पेंसरी, मंदिर और अन्य जनकल्याणकारी कार्य भी किए जाएंगे।
