Haryana News : अगर आप हरियाणा में घर खरीदने के इच्छुक है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। अभी आपके पास हरियाणा में घर खरीदने का सुनहरा मौका है, क्योंकि अब जल्द ही हाउसिंग बोर्ड इन 26 शहरों में फ्लैट की नीलामी (flat auction) करने वाला है, जिससे घर खरीददारो को राहत मिलेगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि हाउसिंग बोर्ड कब फ्लैट की नीलामी करेगा।
हरियाणा (Haryana News) में घर खरीदने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब हाउसिंग बोर्ड ने हरियाणा में घर लेने वाले लोगों के लिए बड़ी योजना बनाई है। हाउसिंग बोर्ड की ओर से जल्द ही प्रदेश के 26 शहरों में फ्लैट की नीलामी की जाएगी। इस नीलामी से खुद का सपना देख रहे लोग हरियाणा में अपना घर खरीद सकेंगे।
2026 में 26 शहरों में होगी फ्लैट की नीलामी
दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा राज्य में हाउसिंग बोर्ड (Housing Board in Haryana) इस साल 2026 में 26 शहरों में फ्लैट और आवासीय संपत्तियों की नीलामी (Residential property auction) करने वाला है। इसके लिए संपत्तियों की सेल के लिए आनलाइन शेड्यूल जारी किया गया है और इससे पहले बीते वर्ष अगस्त में 21 शहरों में 950 आवासीय संपत्तियों की नीलामी की गई थी, लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में फ्लैट की नीलामी नहीं हुई। अब नए शेड्यूल के अनुसार फरवरी, मार्च और अप्रैल में दो-दो बार फ्लैट की नीलामी की जाएगी।
किन और कब 26 शहरों में होगी फ्लैट की नीलामी
बता दें कि हाउसिंग बोर्ड (housing board) के मुख्य प्रशासक के जरिए शेड्यूल के अनुसार 18 फरवरी को अंबाला, यमुनानगर, अलीपुर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी और धारूहेड़ा के लिए फ्लैट की नीलामी होगी और 9 मार्च और एक अप्रैल को ई-नीलामी (E-auction on April 1) की जाएगी। ठीक ऐसे ही फतेहाबाद, रोहतक, हिसार, झज्जर, रतिया, सिरसा, टोहाना, घरौंडा, कैथल, करनाल, नरवाना, पानीपत में 25 फरवरी को नीलामी होगी और 17 मार्च और 15 अप्रैल को ई-नीलामी की जाने वाली है। ऐसे में आपके पास घर खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है।
ई-आक्शन से पहले जमा करनी होगी बयाना राशि
अगर आप फ्लेट लेना चाहते हैं तो इसके लिए ई-आक्शन (Haryana Flat e-auction) से एक दिन पहले बयाना राशि शाम पांच बजे तक जमा करानी जरूरी है। हरियाणा सरकार हाउसिंग बोर्ड का मर्जर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) में करने का फैसला ले चुकी है। बोर्ड ने इससे जुड़े श्रेणियों के फ्लैट से जुड़ी संपत्तियों की सेल की शुरुआत की जाएगी। संपदा कार्यालयों में इससे जुड़ा विस्तृत ब्योरा भेज दिया गया है और इसके लिए ई-आक्शन में शामिल होने वाले इससे जुड़े जिलों के संपदा ऑफिस में भी संपर्क कर सकेंगे।
