Haryana Weather Update : इन दिनों देश भर में मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में हरियाणा के मौसम में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां सुबह-शाम शाम ठंड (Cold Weather) हो रही है वहीं, दिन में तेज धूप निकल रही है। रात के समय तापमान में गिरावट के चलते लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है।
प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। वहीं वातावरण में नमी के चलते सुबह धुंध भी देखने को मिलने लगी है। इसी के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते हरियाणा के तापमान (Haryana ka temperature) में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी दिनों में हरियाणा में मौसम कैसा रह सकता है।
तापमान में होगी तगड़ी गिरावट
इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी देखने को मिल रही है। ऐसे में हरियाणा में भी तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से प्रदेश में तापमान (Temp down Haryana) में काफी गिरावट हो रही है। वेदर अपडेट के अनुसार तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की कटौती हुई है।
इस बीच नारनौल में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। नारनौल का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर हिसार है। हिसार का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसा भी माना जा रहा है की कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ रही है।
जानें आज प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Alert) के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसी के साथ मौसम में हल्का बदलाव भी देखने को मिल सकता है। वर्तमान में पश्चिम विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना है। वहीं, दिन के समय तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।
इसी के साथ रात के तापमान में बढ़त होने की भी संभावना है। हवा में बार-बार हो रहे बदलाव के चलते हवा धीमी गति से चलने के आसार हैं। इसी के साथ वातावरण में लगातार नमी बढ़ रही है, जिसके चलते सुबह-शाम हल्की धुंध पड़ सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर भी
मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में यहां ठंड और अधिक बढ़ने के आसार हैं। वहीं, दिन के समय आसमान में कभी-कभी हल्के बादल भी छा सकते हैं। साथ ही औसत तापमान में भी 1-2 डिग्री सेल्सियस की कटौती हो सकती है। वर्तमान में तापमान की बात करें तो हरियाणा के 8 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है।
ऐसे में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम के समय ऊनी वस्त्रों का प्रयोग करना चाहिए। छोटे बच्चों को ठंड जल्दी लग सकती है, ऐसे में उन्हें सुबह बाहर न निकालें। वर्तमान में ठंड बढ़ रही है, ऐसे में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
