Haryana News : हरियाणा सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर रही है। वहीं, पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक इलाज सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा के 5 जिलों के 26 गांवों में अब नए आयुष औषधालय खोले जाएंगे, सरकार की ओर से इसको मंजूरी भी दे दी गई है।
हरियाणा में सरकार की ओर से लगातार आमजन की सुविधा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। देश में मोदी सरकार और हरियाणा में नायब सरकार लगातार लोगों की सुविधाओं में इजाफा कर रही हैं। स्वास्थ्य को सरकार की प्रायोरिटी लिस्ट में रखा गया है। प्रदेश के लोगों का खुशहाल जीवन रहे, इसके लिए सरकार की ओर से लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है।
आयुष औषधालय खोलने की मिली मंजूरी
सरकार की ओर से हरियाणा में आयुष सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए सरकार की ओर सेप्रदेश में 26 आयुष औषधालय खोलने की मंजूरी दी गई है। बड़ी बात यह है कि लोगों को इलाज के लिए शहर नहीं जाना होगा, बल्कि आयुष औषधालय गांवों में खोले जाने वाले हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने दी ये जानकारी
प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की ओर से बताया गया है कि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में आयुष औषधालय अहम है। यह भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इसी बाद को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने का फैसला किया गया है।
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रदेश में नए नए प्रोजेक्टस को अमली जामा पहना रहे हैं। हाल ही में सीएम नायब सिंह सैनी ने 5 जिलों के 26 गांवों में आयुष औषधालय खोलने की स्वीकृति दी है। यह काम यहीं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बचे हुए जिलों में भी जल्द ही मैपिंग करवा कर ये औषधालय खोलने की प्लानिंग है।
अस्पताल और विश्वविद्यालय भी किए जा रहे स्थापित
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के लोगों को किफायती और सुलभ उपचार उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से आवश्यकतानुसार अस्पताल खोले जा रहे हैं और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार आयुष पद्धति को बढ़ावा दे रही है। कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।
किस जिले के किस गांव में खुलेंगे आयुष औषधालय
रेवाड़ी
लिसान , करवारा मानकपुर , रोहड़ाई , जयसिंहपुरा, झाबुवा (कुल 5 गांव)
महेंद्रगढ़
सुरजनवास , गुढ़ा , बुचावास , बावनिया , रामबास , रसूलपुर (कुल 6 गांव)
करनाल
फफड़ाना (1 गांव)
कुरुक्षेत्र
अजराना कला , कालसा , नलवी , मोहरी (4 गांव)
यमुनानगर
महियुद्दीनपुर , रतनगढ़ , भांगड़ा , तलकपुर , खुर्दबन , ताजेवाला , हड़ौली, लेडी, कोट बासवा सिंह और गांव डारपुर (10 गांव)
