Weather Update : पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदल रहा है। बता दें कि अब हरियाणा, यूपी और बिहार में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बारिश (Rain alert) होने के साथ साथ ओलावृष्टि की संभावना भी लगाई जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आपके राज्य में मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली-NCR में मौसम का रूख पूरी तरह से बदल गया है। अब यहां पर ठंड की वापसी होने वाली है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने जानकारी देते हुए बताया है कि हो सकता है ये इस साल में पड़ने वाली ठंड की आखिरी बरसात हो। आज हरियाणा, यूपी और बिहार समेत देश के कई अन्य राज्यों में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
अगले कुछ दिनों में बदलेगा मौसम-
दिल्ली-NCR में मौसम कर रुख बस अगले कुछ ही दिनों में बदलने वाला है। राजधानी में फिलहाल तेज धूप और हल्की गर्माहट का अहसास हो रहा है। हालांकि 18 फरवरी को दोपहर बाद हल्की बारिश (IMD Weather Update) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना लगाई जा रही है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। बारिश होने की वजह से तापमान में अस्थायी गिरावट (Delhi-NCR Weather) दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
UP-बिहार में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
मौसम विभाग के मुताबिक UP और बिहार में मौसम मिलाजुला रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की उम्मीद (UP Bihar ka mausam) लगाई जा रही है। इसके साथ ही में बिहार के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। दोनों ही राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल जाएगा।
पंजाब से हरियाणा में मौसम का रूख-
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव काफी ज्यादा देखने को मिल सकता है। राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश (Punjab weather Today) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी होने की उम्मीद है। हरियाणा और पंजाब में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार जताये जा रहे हैं। इस अवधि के दौरान किसानों को विशेष सतर्क रहने की राय दी जा रही है।
पहाड़ों पर बर्फबारी की उम्मीद-
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम और ज्यादा बदल सकता है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पहाड़ी इलाकों में तापमान (Uttarakhand weather Forecast) में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही में ठंड बढ़ने की संभावना है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की राय दी जा रही है।
मध्य प्रदेश में होगी बरसात-
मध्य प्रदेश के कई जिलों में 18 फरवरी को हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक छतरपुर, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ समेत कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना (Madhya Pradesh Weather) लगाई जा रही है। इन इलाकों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। दो दिनों तक मौसम बदला हुआ रहने की उम्मीद है, इसकी वजह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।
