Haryana – हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रा अब और आसान हो जाएगी। दरअसल, नमो भारत रैपिड रेल के जरिए 20 बड़े शहरों को जोड़ने वाला यह कॉरिडोर यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर प्रदान करेगा। लंबी दूरी के सफर अब सिर्फ़ कुछ घंटों में पूरे होंगे, जिससे समय और सुविधा दोनों की बचत होगी-
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 82 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर अब पूरी तरह operational हो गया है। पहले ट्रेन सिर्फ़ मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर (Meerut South to New Ashok Nagar) तक चलती थी, अब न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक 5 किलोमीटर का अतिरिक्त ट्रैक भी खुल गया है।
नेशनल कैपिटल रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने वाला अहम कदम साबित होगा। सरकार की योजना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुल आठ रैपिड रेल कॉरिडोर (Eight rapid rail corridors), यानी नमो भारत कॉरिडोर, बनाए जाएं।
जानेंनमो भारत कॉरिडोर के 8 रूट-
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर
दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर
दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर
दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लबगढ़-पलवल
गाजियाबाद- खुर्जा
दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक
गाजियाबाद-हापुड़
दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत
दिल्ली-गुरुग्राम-SNB-अलवर कॉरिडोर-
दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के बाद NCR का दूसरा सबसे बड़ा रैपिड रेल प्रोजेक्ट है। यह कॉरिडोर करीब 164 किलोमीटर लंबा है और इसमें कुल 22 स्टेशन शामिल हैं। इसके जरिए तीन राज्यों – दिल्ली, हरियाणा (haryana) और राजस्थान- को सीधा कनेक्शन मिलेगा।
दिल्ली में स्टेशन: सराय काले खां (हब), INA, मुनिरका, और एरोसिटी।
हरियाणा में स्टेशन: उद्योग विहार, गुरुग्राम सेक्टर-17, राजीव चौक, खेड़की धौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, MBIR, रेवाड़ी और बावल।
राजस्थान में स्टेशन: शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (SNB), खैरथल और अलवर
निर्माण कार्य होगा तीन चरणों में-
फेज 1 (दिल्ली से SNB): लगभग 106 किमी. सबसे पहले ये लंबा रूट बनेगा।
फेज 2 (SNB से सोतानाला): इसमें औद्योगिक क्षेत्र नीमराना और बहरोड़ तक।
फेज 3 (SNB से अलवर): यह अंतिम चरण होगा जो राजस्थान के अलवर को जोड़ेगा।
सराय काले खां बड़ा जंक्शन-
नमो भारत ट्रेनें 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। दिल्ली से अलवर तक का सफर अब 4-5 घंटे की जगह सिर्फ 100 से 117 मिनट (लगभग 2 घंटे) में पूरा होगा। सराय काले खां स्टेशन (Sarai Kale Khan Station) एक प्रमुख जंक्शन बनेगा, जहां मेरठ, पानीपत और अलवर जाने वाली रैपिड रेल लाइनें (rapid rail lines) आपस में जुड़ेंगी, जिससे बिना ट्रेन बदलें मेरठ से अलवर तक सफर संभव होगा।
दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर-
दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर (Delhi-Panipat-Karnal Namo Bharat Corridor) लगभग 136.3 किलोमीटर लंबा होगा। इस कॉरिडोर पर कुल 17 से 22 स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह सराय काले खां से शुरू होकर सोनीपत, गन्नौर, समालखा, पानीपत होते हुए करनाल तक जाएगा। इसका अधिकांश हिस्सा नेशनल हाईवे-44 (NH-44) के समानांतर होगा। सराय काले खां स्टेशन एक प्रमुख हब बनकर दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर को आपस में जोड़ेगा।
ट्रेनों की रफ्तार 180 किमी/घंटा-
ट्रेनों की डिजाइन स्पीड 180 किमी/घंटा और संचालन स्पीड 160 किमी/घंटा होगी। नरेला और मुरथल के बीच बिजली की लाइनों और केबल शिफ्ट करने का काम शुरू हो चुका है। फरवरी 2026 में NCRTC ने हाई वोल्टेज बिजली लाइनों (high voltage power lines) को हटाने का टेंडर जारी किया। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग ₹34,740 करोड़ है।
दिल्ली के स्टेशन: सराय काले खां, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, बुराड़ी, अलीपुर और नरेला।
हरियाणा के स्टेशन: कुंडली, सोनीपत, मुरथल, गन्नौर, समालखा, पानीपत (ISBT), और करनाल (मधुबन, करनाल बाईपास)।
समय की बचत: दिल्ली के कश्मीरी गेट से मुरथल: मात्र 30 मिनट
दिल्ली से पानीपत: लगभग 60 मिनट
दिल्ली से करनाल: लगभग 90 मिनट, अभी 3-4 घंटे
नमो भारत कॉरिडोर का समय-सारिणी-
2005 में योजना आयोग ने NCR के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का प्रस्ताव रखा
2006 दिल्ली मेट्रो के विस्तार के साथ प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया गया
2011 में सरकार और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी सरकारों के बीच एमओयू हुआ
2013 में NCRTC (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) का गठन किया गया
8 नमो भारत कॉरिडोर की पहचान, दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत को प्राथमिकता
2017 में यूपी सरकार ने दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर (Delhi-Meerut Corridor) की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दी
2019 में केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में 30,274 करोड़ के इस बजट को पास किया
8 मार्च 2019 को पीएम मोदी ने साहिबाबाद में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर (Delhi-Ghaziabad-Meerut Corridor) का शिलान्यास किया
22 फरवरी 2026 को नमो भारत का 82 किलोमीटर का कॉरिडोर पूरा होने के साथ चालू हुआ
