Haryana Weather : हरियाणा के 19 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो पहले जरूर जान लें कि आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम। नीचे देखें पूरी जानकारी। हरियाणा में 4 से 6 मई 2025 तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
Haryana में Mausam की मिजाज तेजी से बदल रहा है। इसके साथ ही दो पश्चिमी विक्षोभ भी Active हुए हैं। जिस वजह प्रदेश में 7 May तक हल्की से तेज Barish होने की संभावना है। Mausam Vibhag के अनुसार आज 4 May को प्रदेश के 19 जिलों में Barish व तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन जिलों में होगी Barish
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र आरेंज अलर्ट: यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, नूंह |
Orange और Yellow Alert जारी
भारत Mausam विज्ञान Vibhag की तरफ से चार और पांच May को प्रदेश में Rain का Orange और Yellow Alert जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। Rain की संभावना को देखते हुए अभी अनाज मंडियों में ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।
Haryana कृषि विश्वविद्यालय के कृषि Mausam विज्ञान Vibhag के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि Haryana में Mausam आमतौर पर 7 May तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चल सकती है।
राज्य में तीन May को रात से 7 May के दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
