Haryana Weather : मार्च की शुरुआत में ही हरियाणा में गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मार्च के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम (Haryana Weather Forecast) से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है, जिससे दिन में ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश (Haryana Weather Updates) के कई शहरों में खूब गर्मी पड़ रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
किस जिले में सबसे ज्यादा रहा पारा
हरियाणा (Haryana Weather News) में महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा गर्माहट महसूस की गई है। यहां पर तापमान 36.2°C दर्ज किया गया है। इसके साथ ही नारनौल में 35.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया है और चरखी दादरी में 35.1°C तापमान दर्ज किया गया है। गुरुग्राम और भिवानी में भी तापमान तकरीबन 35°C तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के आंकड़ो के अनुसार हिसार में तापमान 34.9°C रिकॉर्ड किया गया है और नूंह में 34.8°C और पलवल में 34.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया है। कई अन्य शहरों में भी तापमान 33 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जिससे दिन में ही गर्मी महसूस की जा रही है।
12 शहरों में 33°C से ऊपर पहुंचा पार
मौसम विभाग (IMD Latest Updates) का कहना है कि राज्य के लगभग 12 शहरों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जिनमे महेंद्रगढ़, नारनौल, चरखी दादरी, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, नूंह और पलवल का नाम शामिल है। मार्च के पहले सप्ताह में ही इन शहरों में तापमान 33 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।
आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में हरियाणा में गर्मी का असर बढ़ सकता है। आईएमडी के मुताबिक हरियाणा में 12 मार्च तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं है, हालांकि मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम
मौसम एक्सपर्ट (IMD Updates) का कहना है कि हरियाणा में कल 11 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाको में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इस दौरान हवाओं की दिशा बदल सकती है और बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने के आसार है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में बदलाव की उम्मीद नहीं है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
