Haryana Weather Update : हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम के तेजी से बदलाव नजर आ रहा है। अब यहां पर फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। हरियाणा में अब तेज धूप से गर्माहट महसूस की जा रही है। अब इसी बीच हरियाणा के मौसम (Haryana Weather Update) को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब हरियाणा में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है।
हरियाणा में अब धीरे-धीरे सर्दी की विदाई हो रही है। फरवरी के महीने में होली से पहले से ही यहां पर ठंड का असर कम होने लगा है। हरियाणा राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana Weather Forecast) में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
प्रदेश में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने अलर्ट (IMD Winter Alert) जारी किया है कि आज 17 फरवरी के बाद हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिसके चलते मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। ऐसे में आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार है।
कैसा रहेगा हरियाणा का तापमान
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज 17 फरवरी से मौसम (Haryana Ka Mausam) में बदलाव से कहीं-कहीं धुंध और कोहरा पड़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम तापमान 9.00 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकत है। मौसम विभाग के अध्यक्ष का कहना है कि 17 फरवरी से इस नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
किसानों की फसलों के लिए बेहतर है ये मौसम
हरियाणा के मौसम (Haryana weather Forecast) के बदलाव से किसानों को लाभ हो रहा है, क्योंकि मौसम फसलों के अनुकूल चल रहा है। गेहूं की फसल के लिए मौसम सबसे बढ़िया चल रहा है और ऐसे ही मौसम में गेहूं का बंपर उत्पादन (bumper wheat production) हो सकता है। आज 17 फरवरी को सीवन इलाको में मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह कई इलाके में घनी धुंध छा गई।
कैथल में धुंध ने बढ़ाई मुश्किलें
हरियाणा के कैथल (Fog Alert In Kaithal) में सुबह इतनी धुंध देखी गई थी कि इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी हुई, क्योंकि सड़कों पर विजिबलिटी बेहद कम हो गई है और वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। दो घंटे ऐसी ही स्थिती रही, जिससे लोगों को दोबारा सर्दी का एहसास होने लगा। हालांकि उसके बाद मौसम सामान्य हो गया है, जिसके बाद दिन में हल्की गर्माहट फिर महसूस की जाने लगी।
