Haryana Weather Forecast : हरियाणा में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बीते कुछ दिनों की गर्मी के बाद एक बार फिर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। आईएमडी के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके लिए आईएमडी ने दो दिन का अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में –
हरियाणा में जहां बीते कुछ दिनों से दिन में धूप निकल रही है और सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों में प्रदेश (Haryana Weather Update) में बारिश देखने को मिल सकती है, जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।
कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा राज्य (Haryana Kal ka mausam ) में मौसम आज 16 फरवरी तक परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के आसार है, जिससे खासतौर पर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
कब होगी हरियाणा में बारिश
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव (Effects of Western Disturbance) के चलते राज्य के मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे राज्य में आज 16 व 17 फरवरी को आंशिक बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और इस दौरान हवाएं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और बाद में राज्य में मौसम खुश्क रह सकता है।
पश्चिमी हिस्सों में बढ़ा गर्मी का प्रभाव
अभी तो फिलहाल प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का प्रभाव (heat wave in western ) ज्यादा देखा जा रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में तापमान 25 डिग्री से भी ज्यादा पहुंच गया है। हरियाना के भिवानी में तकरीबन 26.3 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, महेंद्रगढ़ में तापमान (Temperature in Mahendragarh) 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके साथ ही रोहतक में तकरीबन 25.6 डिग्री सेल्सियस और चरखी दादरी में तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा है।
प्रदेश के किन जिलों में कितना रहा तापमान
इसके साथ ही सोनीपत में तापमान (Temperature rises in Haryana) 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा है और गुरुग्राम में तकरीबन 24.8 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में तापमान तकरीबन 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा करनाल, हिसार, अंबाला और नूंह में तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है. इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी तापमान 22 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।
