Haryana Weather latest Update : हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रोजाना ही बारिश कहीं न कहीं पर हो ही रही है। अब फिर से हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। हरियाणा के दस जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईए जानते हैं कहां कितनी बारिश होने वाली है।
हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा है। हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।
प्रदेश में 185 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि सामान्य तौर पर 133.2 एमएम बारिश 18 जुलाई तक होती है। यह सामान्य से 39 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है।
10 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से 10 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जिलों में तेज बारिश (heavy rain alert) होने की संभावना है।
इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं। अंबाला, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और सोनीपत के भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।
शुक्रवार को भी हुई कई जिलों में बारिश
शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश (Rain Alert) दर्ज की गई है। इसमें पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, महेंद्रगढ़, हिसार, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी आदि जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है।
इस सीजन में अब तक हरियाणा प्रदेश में औसतन 185 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि, सामान्य यहां 133.2 एमएम बारिश होती थी।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
19 जुलाई को चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी और रेवाड़ी में बारिश होने की संभावना है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, मेवात और अंबाला में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 20 जुलाई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हैवी रेन (Heavy Rain Alert) का अलर्ट जारी किया गया है।