मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 7 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और मेवात शामिल हैं।
हरियाणा में मौसम का इस बार अलग अंदाज देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। बता दे की भारी बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो गई है वहीँ किसानों के चेहरे खिल उठे है। वहीँ आने दिनों में हरियाणा के मौसम यही आलम देखने को मिलने वाला है।
आज हरियाणा के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश में आज भी जमकर बारिश होने वाली है। वहीँ मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 7 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और मेवात शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ आज मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग का क्या है कहना?
बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना पूरे प्रदेश में बनी हुई है। विभाग ने सभी जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टागंज, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आने की संभावना है। वहीँ लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है और आमजन को भी गर्मी से निजात मिला है लेकिन चिपचिपे मौसम से कुछ हद तक लोग जरूर परेशान है।