Hero Splendor Plus : दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हीरो कंपनी की उस लाजवाब बाइक के बारे में जो कीमत और माइलेज के मामले में देश की नंबर वन बाइक बन गई है। चलिए जानते है हीरों कंपनी की इस खास बाइक के बारे में विस्तार से।
वाहन निर्माता कंपनी हीरो की बाइक को खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है। इस कंपनी के कई बाइक ऐसी है जो हर किसी को पसंद आ रही है। बात की जाए हीरो स्प्लेंडर प्लस की तो वह भारत की सबसे भरोसेमंद एवं पसंदीदा मोटरसाइकिल में से एक है। दिसंबर 2025 की आंकड़े को देखा जाए तो हीरो स्प्लेंडर प्लस देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल (Latest Hero Bike) रही है। बीते आंकड़ों को देखा जाए तो इस बाइक को तकरीबन 9000 लोग खरीद रहे हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बाइक की कीमत और इसकी माइलेज के बारे में विस्तार से।
कीमत की बात करे तो…
Hero की इस खास बाइक Splendor Plus की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 74 हजार रुपए है। इस बाइक को कंपनी द्वारा अलग-अलग वेरिएंट एवं कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा रहा है। जिसके कारण इसे गांव से लेकर शहर तक पसंद किया जाता है।
इंजन और परफॉर्मेंस भी काफी गजब
इस मोटरसाइकिल (Hero Splendor Plus Engine) में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 8 PS की पावर और 8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें Hero की i3S तकनीक भी है, जिससे ट्रैफिक में बाइक रुकने पर इंजन को बंद हो जाता है और क्लच दबाते ही दोबारा स्टार्ट हो जाती है, जिससे फ्यूल की बचत होती है। यह बाइक रोजमर्रा की सवारी के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
माइलेज का हर कोई हो रहा दिवाना
Hero Splendor Plus के माइलेज का हर कोई दिवाना है। कंपनी की तरफ से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया जा रहा है, जो रोजाना उपयोग के लिए बेहद किफायती है। 9.8 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ, यह बाइक फुल टैंक में तकरीबन 700 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे एक अच्छा विकल्प बनाता है।
मिलते है शानदार फीचर्स
Hero Splendor Plus में कई शानदार फीचर्स मिल रहे है जिन्हे देख हर कोई इसे खरीदने की तरफ भाग रहा है। इसमें एनालॉग मीटर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर्स और मजबूत सस्पेंशन जैसे जरूरी फीचर्स हैं। XTEC वर्जन में डिजिटल डिस्प्ले, LED हेडलाइट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी नई सुविधाएं (Hero Splendor Plus Features) भी है। यह बाइक माइलेज, कीमत और अन्य फीचर्स के मामलें में हर के किसी को पसंद आ रही है।
