New Train : रेलवे विभाग की तरफ लोगों कों अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए नई-नई कोशिशे की जा रही है। अब फिर विभाग की तरफ से हरियाणा के हिसार वासियों को एक और बड़ी सौगात प्रदान की गई है। अब हिसार वासियों को एक और नई ट्रेन का लाभ मिलने वाला है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं किस दिन से होगा नई ट्रेन का संचालन तथा क्या होगा इसका रूट।
जिस तरह भारतीय रेलवे के नियम काफी सख्त है, ठीक उसी तरह रेलवे अपने यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नई-नई कोशिशें भी कर रहा है। रेलवे विभाग की तरफ से लगातार रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है तथा लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए नई-नई ट्रेनों की शुरुआत भी की जा रही है। अब हरियाणा (Haryana News) राज्य के हिसार जिले के लोगों को भी रेलवे विभाग (Railway Department) की तरफ से एक नई सौगात मिली है। चलिए आपको बताते हैं कि किस दिन से शुरू होगी हिसार से यह नई ट्रेन और क्या होगा इसका रूट।
रेलवे विभाग (Indian Railway News) की तरफ से एक नया फैसला लिया गया है जिसमें ट्रेन नंबर 20957 इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस का विस्तार हिसार तक किया जाएगा। यह ट्रेन इंदौर से कोटा होकर नई दिल्ली तक चलती है। इसी तरह, ट्रेन नंबर 20958 नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस को अब नई दिल्ली की जगह हिसार (Hisar News) से चलाया जाएगा।
ट्रेन टिकट बुकिंग
12 मार्च से यह ट्रेन हिसार-इंदौर एक्सप्रेस (Hisar-Indore Express) के नाम से चलेगी। IRCTC और PRS काउंटर पर पुराने रूट यानी नई दिल्ली से इंदौर के बीच की टिकट बुकिंग सिर्फ 5 मार्च तक की जा रही है। वहीं, इंदौर से नई दिल्ली की बुकिंग 6 मार्च के लिए ही हो रही है। इसके बाद की बुकिंग को IRCTC और PRS काउंटर पर फिलहाल रोक दिया गया है। अभी ट्रेन जहां नई दिल्ली स्टेशन पर जा रही है, अब विस्तार होने के बाद इसे नई दिल्ली की जगह सफदरजंग स्टेशन और शकूर बस्ती से चलाया जाएगा। रेलवे जल्द ही नए रूट के साथ ट्रेन की बुकिंग (Train ticket booking) शुरू करेगा, जिसके बाद यात्री इस ट्रेन के टिकट बना सकेंगे।
रेलवे विभाग ने दी ट्रेन विस्तार को मंजूरी
कोटा रेल मंडल (Kota Railway Division) के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रेलवे विभाग की तरफ से पहले ही इस विस्तार को मंजूरी (Train extension news) दे दी थी और अब इसका टाइम टेबल भी तय कर दिया है। जिसके अनुसार, 11 मार्च से यह ट्रेन नई समय सारणी के अनुसार चलेगी।
हालांकि, कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी और शामगढ़ स्टेशनों पर यह ट्रेन पहले की तरह ही रुकेगी। अप और डाउन दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ट्रेन नंबर 20957 का नया टाइम टेबल
पुराने टाइम टेबल के मुताबिक, ट्रेन नंबर 20957 इंदौर से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:45 बजे चलती है और रात 10:10 बजे कोटा पहुंचती है। इसके बाद यह ट्रेन सुबह 4:35 बजे नई दिल्ली पहुंचती थी।
लेकिन अब नए टाइम टेबल (Train New Time Table) के अनुसार, यह ट्रेन नई दिल्ली की जगह दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर तड़के 4:42 बजे और शकूर बस्ती स्टेशन पर 5:14 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद यह ट्रेन रोहतक जंक्शन पर सुबह 6:16 बजे, महम पर 6:55 बजे, हंसी पर 8:20 बजे और अपने अंतिम स्टेशन हिसार जंक्शन पर 9:20 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 20958 का नया टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 20958 को अब नई दिल्ली की जगह हिसार (New Train Routes) से चलाया जाएगा, जो सोमवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। इसका स्टेशन भी अब नई दिल्ली की जगह दिल्ली सफदरजंग और शकूर बस्ती होगा।
हिसार से यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी, हंसी में 2:06 बजे, महम में 2:55 बजे और रोहतक में शाम 4:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद शकूरबस्ती में शाम 5:30 बजे और दिल्ली सफदरजंग में 6:11 बजे पहुंचेगी।
इसके आगे की यात्रा का समय पहले जैसा ही रहेगा, जिसमें ट्रेन मथुरा स्टेशन पर रात 8:58 बजे, कोटा में देर रात 12:25 बजे और अगले दिन सुबह 6:45 बजे इंदौर पहुंचती है।
