Special Trains : होली पर यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। बता दें कि अब यात्रियों को एक तौहफा मिलने वाला है। सरकार अब कुछ स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करने वाली है। इसकी वजह से यात्रियों (Holi Special Trains) की यात्रा काफी ज्यादा सुगम हो जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब सरकार कुछ स्पेशल रूट्स पर कुछ खास तरह की ट्रेनों को चलाने वाली है। इन ट्रेनों के चलने की वजह से कुछ क्षेत्रों के बीच की कनेक्टिविटी (Holi Special Train News) काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। सरकार ने इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला होली की वजह से लिया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा लाभ उन लोगों को होगा जो अपने घरों से दूर रहते हैं और उनको होली अपने परिवार के साथ मनानी है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने कई और स्पेशल ट्रेनों के संचालन की शुरुआत कर दी है। ये ट्रेनें 20 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक चलने वाली है। इन ट्रेनों (New Train in Delhi) में यात्रियों की भीड़ को कम करने और आरामदायक सफर सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम किया जाने वाला है। जोकि पिछले रोज भी रेलवे ने तमाम होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया था।
नई दिल्ली से हर रोज चलेगी ये ट्रेन
ये ट्रेन नई दिल्ली से 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक हर दिन चलने वाली है और बरौनी से 22 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक हर दिन तक चलेगी। इसमें कुल 15-15 ट्रिप को शामिल किया गया है। ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच होने वाले हैं। नई दिल्ली (Train in Delhi) से ये ट्रेन रात 7:50 बजे रवाना होगी और बरौनी अगले दिन रात 7:50 बजे तक पहुंच जाएगी।
नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 04060/04059) :
नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन भी 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक नई दिल्ली से हर दिन चलेगी और सुपौल (Delhi to Supaul Train) से 22 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक रोजाना चलेगी। इसके भी 15-15 ट्रिप होंगे। इसमें स्लीपर और जनरल कोच को शामिल किया गया है। नई दिल्ली से ये ट्रेन रात 9:35 बजे रवाना होगी और सुपौल अगले दिन रात 10:45 बजे पहुंच जाएगी।
आनंद विहार टर्मिनल-खुरदा रोड स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 04066/04065) :
आनंद विहार टर्मिनल-खुरदा रोड स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक 5 दिनों के लिए चलेगी। खुरदा रोड (Special Train) से यह 28 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक 5 दिनों के लिए चलेगी। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच को शामिल किया गया है। आनंद विहार टर्मिनल से ये ट्रेन रात 12:30 बजे रवाना होगी और खुरदा रोड अगले दिन दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी।
आनंद विहार टर्मिनल-शेखपुरा स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 04070/04069) :
आनंद विहार टर्मिनल-शेखपुरा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 20 फरवरी, 24 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 6 मार्च 2026 को आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली है। ये ट्रेन शेखपुरा से 20 फरवरी, 24 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च (Anand Vihar Terminal) और 6 मार्च 2026 को चलने वाली है। इस ट्रेन में एसी कोच होने वाले हैं। आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन रात 12:20 बजे रवाना होगी और शेखपुरा उसी दिन रात 8:30 बजे पहुंच जाएगी।
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 04081/04082) :
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से 21 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक हर दिन चलेगी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 22 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक हर दिन चलेगी। इसमें कुल 16-16 ट्रिप होंगे। ट्रेन में एसी, स्लीपर (New Delhi to Katra train) और जनरल कोच होने वाले हैं। नई दिल्ली से ये ट्रेन रात 11:45 बजे रवाना होगी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा अगले दिन दोपहर 12 बजे पहुंच जाएगी।
दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 04010/04009) :
दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से 26 फरवरी और 5 मार्च 2026 को चलने वाली है। सीतामढ़ी से ये 27 फरवरी और 6 मार्च (Delhi-Sitamarhi Special Express) 2026 को चलने वाली है। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे। दिल्ली से ये ट्रेन रात 11:05 बजे रवाना होगी और सीतामढ़ी अगले दिन रात 10:30 बजे पहुंच जाएगी।
आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 04014/04013) :
आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 27 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक 8 दिनों के लिए चलने वाली है। लौकहा बाजार से यह 28 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक 8 दिनों (special express For Holi) के लिए चलने वाली है। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच को शामिल किया गया है। आनंद विहार टर्मिनल से ये ट्रेन दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी और लौकहा बाजार अगले दिन रात 9:30 बजे पहुंच जाएगी।
नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 04022/04021) :
नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से 20 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च 2026 को चलने वाली है। गोरखपुर से ये 21 फरवरी, 28 फरवरी (Delhi to Gorakhpir train) और 7 मार्च 2026 को चलेगी। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच रहने वाले हैं। नई दिल्ली से ये ट्रेन दोपहर 2 बजे रवाना होगी और गोरखपुर अगले दिन सुबह 7 बजे पहुंच जाएगी।
इन ट्रेनों की बढ़ी अवधि
इसके साथ ही में, उत्तर रेलवे ने हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 04652/04651) की अवधि को भी बढ़ा दिया है। यह ट्रेन अमृतसर-जय नगर के बीच 1 मार्च से 29 मार्च 2026 तक चलेगी, जबकि जय नगर-अमृतसर के बीच 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चलेगी।
