Hardik Pandya: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) अब भारत की जीत के साथ खत्म हो चूका है. भारतीय टीम (Team India) को 2 विश्व कप ट्रॉफी जीताने वाले दिग्गज खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के इस फ़ॉर्मेट से संन्यास की खबरें तेज हो गईं हैं. हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक हैं. अब इस खिलाड़ी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपना फ्यूचर प्लान बताया है और भविष्य को लेकर जानकारी दी है कि 2 आईसीसी टी20 विश्व कप और 1 आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उनका अगला लक्ष्य क्या है.
Hardik Pandya ने बताया क्या है आगे का प्लान?
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीताने के बाद कहा कि उनका लक्ष्य भारत को और भी आईसीसी ट्रॉफी जीताना है. हार्दिक पंड्या ने अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि
“यह सुनकर अच्छा लगता है कि अब मैं सीनियर खिलाड़ी हूं. लेकिन मेरे अंदर अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है. मैंने अभी अपने करियर का सिर्फ आधा हिस्सा खेला है, आधा अभी बाकी है. मैं कुल मिलाकर 10 और ट्रॉफी जीतना चाहता हूं, जिसमें आईसीसी और आईपीएल दोनों शामिल हैं. हालांकि, मेरे लिए आईसीसी ट्रॉफी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं.”
विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अब हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी हैं, हार्दिक पंड्या का मानना है कि उन्होंने अपने करियर के आधे दौर को पार कर लिया है और अब वो अपने आधे बचे करियर में कम से कम 10 और ट्रॉफी जीतना चाहते हैं.
हार्दिक पंड्या का कैसा रहा है टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन
हार्दिक पंड्या ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में कुल 8 मैच खेले, इस दौरान हार्दिक पंड्या ने आलराउंडर प्रदर्शन किया है. हार्दिक पंड्या ने 8 मैचों में 199 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने गेंदबाजी में 8 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किया है.
हार्दिक पंड्या ने इस दौरान नामीबिया के खिलाफ मैच में सिर्फ 28 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली है, वहीं गेंदबाजी की बात करें तो इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था और 1 मेडेन ओवर डाला था.
हार्दिक पंड्या ने इस दौरान साहिबजादा फरहान का नो लुक विकेट झटका था. वहीं अंत में उन्होंने उस्मान तारिक को पवेलियन की राह दिखाकर पाकिस्तान की पारी का अंत किया था.
