Home loan – अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और होम लोन लेने का सोच रहे हैं, तो सही बैंक चुनना बेहद जरूरी है। अलग-अलग बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां अलग ब्याज दरों पर लोन दे रही हैं। ऐसे में सबसे सस्ता होम लोन कौन दे रहा है…तो चलिए आइए जान लेते है इस खबर में-
अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और होम लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो सबसे पहले अलग-अलग बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की ब्याज दरों और शर्तों की तुलना करना जरूरी है. हर बैंक की दरें अलग होती हैं, इसलिए सही विकल्प चुनने से आपकी EMI कम हो सकती है और लंबे समय में अच्छी बचत संभव है.
फरवरी 2026 में कई सरकारी बैंक, निजी बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां (Housing Finance Companies) अलग-अलग ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर (home loan offer) कर रही हैं. हालांकि, सबसे कम ब्याज दर का फायदा आमतौर पर उन्हीं ग्राहकों को मिलता है जिनका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है.
सरकारी बैंकों की होम लोन दरें-
बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) की ब्याज दर 7.10% से 10.25% के बीच है.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) की ब्याज दर 7.10% से 9.90% के बीच है.
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर 7.10% से 9.15% के बीच है.
इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज दर 7.10% से शुरू होती है.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India) की ब्याज दर 7.15% से 9.50% के बीच है.
यूको बैंक की ब्याज दर 7.15% से 9.25% के बीच है.
इंडियन बैंक (Indian Bank) की ब्याज दर 7.15% से 9.55% के बीच है.
प्राइवेट बैंकों की होम लोन दरें-
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की ब्याज दर 7.45% से शुरू होती है.
एचएसबीसी बैंक की ब्याज दर 7.45% से शुरू होती है.
फेडरल बैंक की ब्याज दर 7.50% से 9.50% के बीच है.
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की ब्याज दर 7.70% से शुरू होती है.
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की ब्याज दर 7.75% से शुरू होती है.
साउथ इंडियन बैंक की ब्याज दर 7.80% से शुरू होती है.
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की ब्याज दर 7.90% से 9.30% के बीच है.
एक्सिस बैंक की ब्याज दर 8.00% से 11.90% के बीच है.
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की दरें-
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज दर 7.15% से शुरू होती है.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज दर 7.15% से शुरू होती है.
आईसीआईसीआई होम फाइनेंस की ब्याज दर 7.50% से शुरू होती है.
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज दर 7.50% से शुरू होती है.
टाटा कैपिटल की ब्याज दर 7.50% से शुरू होती है.
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज दर 7.60% से शुरू होती है.
आदित्य बिड़ला कैपिटल की ब्याज दर 7.75% से शुरू होती है.
होम लोन लेने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान-
सिर्फ शुरुआती ब्याज दर के आधार पर होम लोन (Home loan) का फैसला करना सही नहीं.
प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज भी जरूर जांचें.
आपका क्रेडिट स्कोर (credit score), इनकम और प्रोफाइल के आधार पर असली दर तय होती है.
फ्लोटिंग ब्याज दर (floating interest rate) का रीसेट साइकिल (कितने समय में बदलती है) समझ लें.
अगर आप सही तरीके से तुलना कर बैंक चुनते हैं, तो आपकी EMI कम हो सकती है और पूरे लोन टेन्योर में अच्छी-खासी बचत भी संभव है.
