Honda New Launch : होंडा ने एक बार फिर से ऑटोमोबाइल बाजार में धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब कंपनी जल्द ही Honda Dio 125 और होंडा शाइन (honda Shine) के नए एडिशन को लॉन्च करने जा रही है। इन बाइक की कीमत भी काफी कम है। कम कीमत में ही बाइक शानदार फीचर्स ऑफर कर रही है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
Honda Dio 125 और होंडा शाइन के अब एक नये वेरिएंट को मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है। इस बाइक के फीचर्स भी काफी शानदार है। वहीं इसकी कीमत (Honda Dio 125 Price) भी काफी कम है। दोनों वेरिएंट के लॉन्च होते ही ग्राहक इसकी धड़ाधड़ खरीदी कर रहे हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से होंडा के इन्हीं दो वेरिएंट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
इन मॉडल को किया जाएगा लॉन्च
भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माण कंपनी होंडा ने एक बार फिर से मार्केट में धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब कंपनी Honda Shine 125 के लिमिटेड एडिशन और स्कूटर Honda Dio 125 (Honda Dio 125 Features) के X-Edition को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन दोनों के नए एडिशन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल जाते हैं।
लॉन्च हो गए हैं दोनों वैरिएंट
होंडा की ओर से Honda Shine 125 के लिमिटेड एडिशन और Honda Dio 125 के X- Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि निर्माता की ओर से इन दोनों में कई बेहतरीन अपडेट (honda sign Specs) को शामिल किया गया है। इसके बाद इनको खरीदना एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आने वाला है।
बाइक में किये गए हैं ये बदलाव
निर्माता की ओर से जारी किये गए अपडेट के मुताबिक होंडा डियो 125 स्कूटर में मैट फ्रेश रंग के अलॉय व्हील्स, X-Edition स्टिकर्स के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही में होंडा शाइन 125 को पर्ल सायरन ब्लू (honda New Bike Color Option) के साथ ही पाइराइट ब्राउन फिनिश वाले अलॉय व्हील को भी लॉन्च कर दिया गया है।
अधिकारियों ने कही ये बात
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर योगेश माथुर ने बताया है कि डियो 125 एक्स-एडिशन (Dio 125 X-Edition) होंडा की अपनी जेन-जेड डिजाइन टीम द्वारा तैयार की गई एक बोल्ड, युवा ऊर्जा लेकर आती है। जोकि आज के युवा राइडर्स की विशिष्टता को दर्शा रही है। इसके साथ ही में शाइन 125 लिमिटेड एडिशन एक स्वच्छ और कालातीत डिजाइन दृष्टिकोण को अपना रहा है जोकि मोटरसाइकिल के साफ-सुथरे आकार (Dio 125 X-Edition Price) और परिष्कार की भावना को उजागर कर रही है।
दोनों मॉडल का डिजाइन होगा शानदार
इन नए एडिशन के साथ, हमारा लक्ष्य राइडर्स को स्टाइल, आराम और रोजमर्रा की सुरक्षा का मिश्रण ऑफर किया जा रहा है। इसकी वजह से उन्हें सड़क (Dio 125 X-Edition) पर खुद को अभिव्यक्त करने का आत्मविश्वास मिल रहा है। दोनों मॉडल होंडा के विचारशील डिजाइन और एक ऐसे राइडिंग अनुभव पर केंद्रित हैं जोकि सभी के लिए सुरक्षित और सुलभ महसूस हो रहा है।
बाइक में मिलेगा दमदार इंजन
होंडा की ओर से इन दोनों के इंजन (Honda Shine 125 Limited Edition) में किसी तरह का भी बदलाव नहीं किये गए है। इनमें पहले की तरह ही 125 सीसी की क्षमता का इंजन ऑफर किया जा रहा है।
बाइक की इतनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से होंडा शाइन 125 के लिमिटेड एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 86211 रुपये रखी जा रही है। इसके साथ ही में होंडा डियो 125 स्कूटर के एक्स एडिशन की एक्स शोरूम कीमत (Honda Shine 125 Limited Edition Price) को 87733 रुपये तय किया जा रहा है। इन दोनों के नए एडिशन के लिए बुकिंग की शुरुआत कर दी गई है।
