सूर्य - मंगल के राशि परिवर्तन के बाद अब बुध वर्की होकर अस्त होगा,इससे महंगाई बढ़ने जैसी आशंका

17 अगस्त को सूर्य राशि बदलकर सिंह राशि में आ गया है।यहाँ बुध के साथ होने से बुधादित्य योग बन रहा है। 18 अगस्त को मंगल राशि बदलकर कन्या में प्रवेश कर चूका है।अब 24 तारीख को बुध सिंह राशि में ही रहते हुए वक्री होगा और अगले दिन अस्त भी हो जाएगा। इन ग्रहो का असर देश दुनिया के साथ सभी राशियों पर होगा। also read : 7 अगस्त तक सिंह राशि में वर्की रहेगा शुक्र,इन राशियों के बेहद अच्छा समय शुरू
जिससे कई चीजों के दाम बढ़ सकते है।लेन देन और निवेश में नई संभावनाएं मिलेगी।मौसम में भी अचानक बदलाव होने के योग है।देश में कई जगहों पर अचानक बारिश हो सकती है।लोगो को गर्मी से राहत मिल सकती है।
17 अगस्त से बन रहा है सूर्य बुध योग
सूर्य 17 अगस्त को अपनी ही राशि यानि सिंह में आकर बुध के साथ बुधादित्य योग बना रहा है।मौसम में उतर चढ़ाव की शुरुआत इसी दिन से हो गयी।मंगल,कन्या राशि में आ गया है तो कई जगहों पर बारिश बढ़ने और लैंडस्लाइड होने की आशंका है,जबकि बुध अब सिंह राशि में वक्री होगा तो वयवसाय में उन्नति होगी।
24 को वक्री होगा बुध और 25 को अस्त होगा
इस हफ्ते बुध पहले वक्री होगा इसके अगले दिन अस्त भी हो सकता है।इससे लोगो का आत्मविश्वास बढ़ सकता है।रचनात्मक और अच्छे बदलाव की स्थ्ति होगी।सिंह राशि में बुध के आने से मौसम में भी बदलाव आने लगेगा।बारिश बढ़ सकती है।
कृषि और व्यापर में धीरे धीरे बेहतर होती जाएगी।इसके शुभ प्रभाव से बिजनेस में लाभ होगा और इनकम बढ़ने की संभावना है।ये ग्रह तर्क शक्ति बढ़ाने के साथ निवेश और लेनदेन में लाभदायक योजनाए बनता है।इसके प्रभाव से शेयर बाजार में भी बड़ा उतर चढ़ाव आ सकता है।