Electric Car : लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Car News) की ओर रूख कर रहे हैं। बता दें कि हुंडई अब छोटी इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में लेकर आने वाला है। इसकी वजह से जो भी लोग इलेक्ट्रिक कार की खरीदी करना चाह रहे थे, उनको बेहतरीन मौका मिल रहा है।
हुंडई ने एक बार फिर से मार्केट में धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब कंपनी जल्द ही एक नई और बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है। ये कार साइज में भी छोटी होती है। ऐसे में इसकी रैंज (Hyundai Electric Car Range) भी जबरदस्त रहने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से हुंडई की इस शानदार इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
नई इलेक्ट्रिक SUV में मिलेंगे ये फीचर्स
हुंडई भारतीय बाजार के लिए एक नई छोटी इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी करने लग गई है। जोकि सीधे तौर पर Tata Punch EV को टक्कर देगी। कंपनी ने अपने इन्वेस्टर डे 2025 में जानकारी देते हुए बताया था कि ये नई इलेक्ट्रिक SUV (Electric Car Range) खासतौर पर भारत के ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाने वाली है। ये कार पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया होगी और इसे तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर स्थित हुंडई प्लांट में तैयार किया जाएगा। कंपनी इस कार को 2027 तक भारतीय बाजार में उतार सकती है। ग्लोबल मार्केट में हुंडई इस कार (Electric Car Millage) को Inster के नाम से बेच रही है और भारत में भी इसका डिजाइन काफी हद तक इसी के जैसे होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट का कोडनेम HE1i बताया जा रहा है।
ऐसा होगा एसयूवी का साइज और डिजाइन
हुंडई Inster EV की लंबाई 3825mm, चौड़ाई 1610mm और ऊंचाई 1575mm होने वाली है। जबकि इसका व्हीलबेस 2580mm का होगा। भारत में आने वाली नई इलेक्ट्रिक कार का साइज (Hyundai Electric Car) भी लगभग इतना ही रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी तुलना करें तो Tata Punch की लंबाई 3857mm तक की है। साइज के मामले में दोनों कारें काफी करीब होने वाली है। इसका कॉम्पैक्ट SUV लुक शहरी ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
कार में मिलेंगे दो बैटरी ऑप्शन
हुंडई ने अभी इसके पूरे स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि कंपनी ने ये क्लियर कर दिया है कि इस EV में दो बैटरी पैक ऑप्शन को जोड़ा जाएगा। यूरोप में Inster EV 42kWh और 49kWh बैटरी (Hyundai Electric Battery) के साथ लॉन्च की जाती है। स्टैंडर्ड बैटरी में लगभग 300 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है। हालांकि लॉन्ग रेंज वर्जन में 355 किलोमीटर तक चलने का दावा किया जा रहा है। स्टैंडर्ड वर्जन में 97bhp की मोटर मिल जाएगी और लॉन्ग रेंज वर्जन में 115bhp की ज्यादा ताकतवर मोटर देखने को मिलेगी।
फीचर्स भी होंगे दमदार
फीचर्स के बारे में बात करें तो इस कार में आपको 10.25-इंच की दो बड़ी स्क्रीन, OTA अपडेट वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेवल 2 ADAS, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स (Hyundai Electric Car Features) देखने को मिल जाएगा। इसके साथ ही में इसमें आपको स्लाइड और रीक्लाइन होने वाली रियर सीटें भी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह से ये कार और भी ज्यादा प्रीमियम बन जाएगी।
