Hyundai Cars : वाहन निर्माता कंपनी हुंडई पिछले कई सालों से भारतीय कर बाजार में राज कर रही है। अब कंपनी की तरफ से अपनी पॉपुलर गाड़ी i20 की कीमतों में गिरावट की गई है। हुंडई की शानदार गाड़ी की कीमतों में आई गिरावट की वजह से हर कोई इसे खरीदने की ओर भाग रहा है। इस गाड़ी के बेस मॉडल में भी अब काफी ज्यादा प्रीमियम फीचर मिल रहे हैं।
वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने भी अपनी हैचबैक i20 को पहले के मुताबिक किफायती कर दिया है। वैसे तो इस कंपनी की हर एक गाड़ी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है, लेकिन बात की जाए हुंडई i20 की तो यह लोगों का दिल जीत रही है। हुंडई कंपनी की तरफ से इस गाड़ी की कीमतों को कम कर दिया गया है। i20 की कीमतों में आई इस गिरावट (i20 prices down) की वजह से कई बड़ी-बड़ी कंपनियां के पसीने छूट गए हैं। चलिए खबर में जानते है Hyundai i20 से जुड़ी पूरी जानकारी।
हुंडई i20 की कीमत
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) की तरफ से हुंडई i20 में एक नए बेस वेरिएंट को ऐड किया गया है। हुंडई कंपनी की तरफ से i20 में कंपनी की तरफ से काफी ज्यादा एडवांस फीचर (Hyundai i20 price) दिए गए हैं। कंपनी की तरफ से नए बेस वैरियंट की कीमतें भी काफी किफायती रखी गई है।
कंपनी की तरफ से इस कार की शुरुआती कीमत 5.99 लख रुपए रखी गई है। आपको बता दे कि अब हुंडई i20 पहले के मुताबिक 75000 रूपये सस्ती हो गई है। कंपनी द्वारा जारी किए गए इस नए अपडेट को सुनकर ग्राहक इस गाड़ी को खरीदने की ओर भाग रहे हैं।
Hyundai i20 के फीचर्स
Hyundai i20 का Era वेरिएंट (Hyundai New Car) अब इसका सबसे किफायती मॉडल बन गया है। कम कीमत के बावजूद Hyundai ने इसमें फीचर्स की कोई कटौती नहीं की है। Hyundai i20 के इस वेरिएंट में 6 एयरबैग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बॉडी कलर्ड ORVMs और डोर हैंडल, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, Type-C USB चार्जर और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Magna Executive और Magna वेरिएंट की कीमतों में भी बदलाव
हुंडई कंपनी की तरफ से i20 के Magna Executive और Magna वेरिएंट की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। Magna Executive की कीमत अब 6.74 लाख रुपये है जो पहले 6.87 लाख रुपये थी, वहीं Magna वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है जोकि पहले 7.12 लाख रुपये रखी गई है।
हुंडई i20 की तरफ से पेश किए गए इस नई बसे वेरिएंट में मेकैनिकली कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इस गाड़ी के दस्तक देते ही कई बड़ी-बड़ी गाड़ियों के पसीने छूट गई है। भारतीय बाजार में इस i20 का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो तथा टाटा अल्ट्रोज जैसी गाड़ियों से है।
