IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सरकार ने विश्व कप शुरू होने से पहले IND-PAK मुकाबले को बहिष्कार करने का ऐलान किया था। हालांकि, आईसीसी और पीसीबी की लंबी बातचीत के बाद से पाकिस्तान ने इस फैसले को वापस ले लिया है। साथ ही साथ आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी बड़ी राहत दी है।
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। ग्रुप स्टेज में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सरकार ने विश्व कप शुरू होने से पहले IND-PAK मुकाबले को बहिष्कार करने का ऐलान किया था। हालांकि, आईसीसी और पीसीबी की लंबी बातचीत के बाद से पाकिस्तान ने इस फैसले को वापस ले लिया है। साथ ही साथ आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी बड़ी राहत दी है।
लाहौर में हुई थी ICC-PCB की बैठक
ICC के रिप्रेजेंटेटिव इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी PCB से मीटिंग करने के लिए लाहौर पहुंचे थे। मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी शामिल थे। उनकी मौजूदगी से बातचीत हुई, क्योंकि पूरा विवाद बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने से जुड़ा था। आईसीसी ने पाकिस्तान को मैच न खेलने पर संभावित फाइनेंशियल पेनल्टी और बाकी परिणामों के बारे में साफ किया, जिसके बाद पीसीबी ने रुख नरम किया।
15 फरवरी को खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला
इस फैसले से क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच क्रिकेट का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला माना जाता है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को यह मैच अब शेड्यूल के मुताबिक ही होगा। आईसीसी की सक्रिय भूमिका और सभी पक्षों की समझदारी से टूर्नामेंट की एकता बनी रहेगी।

ICC ने नहीं लगाई BCB पर कोई पेनाल्टी
आईसीसी के साथ साथ तीन क्रिकेट बोर्ड्स ने भी पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की, इसमें श्रीलंका क्रिकेट, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड शामिल थे। हालांकि, पाकिस्तान ने मैच खेलने के बदले आईसीसी के सामने कुछ मांग भी रखी थीं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने कोई भी मांग नहीं मांगी है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को जरूर राहत मिली है और उसे कोई नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा।
