पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में ऐसे तो घूमने के लिए कई जगह है लेकिन यहाँ की नाइट लाइफ की बात ही अलग होती है ऐसा इसलिए क्योकि इस शहर में स्वादिष्ट खान पान के अलावा नाइट लाइफ के भी अलग अलग रंग देखने को मिल जाते है इस शहर में न केवल आपको मनोरंजन की चीजे मिल जाएगी इसके साथ ही ग्लैमरस नाइट लाइफ को भी इंजॉय करने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते है इसके साथ ही यहाँ पर वीकेंड में खूब धमाल देखने को मिलता है ऐसे में आज हम आपको चंडीगढ़ की 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है जहां पर आप अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ में इंजॉय कर सकते है।
सुकना लेक
चंडीगढ़ में शिवालिक रेंज की तलहटी में स्थित सुकना लेक रात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है यहाँ पर युवाओं के बीच यह जगह काफी फेमस है। ऐसा इसलिए क्योंकि वीकेंड पर इस जगह की रौनक एकदम अलग होती हैं, जो शायद ही आपको इंडिया में कहीं और मिले। यहां आकर आप वाटर स्कीइंग और वोटिंग का मजा ले सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि इस झील का निर्माण 1958 में किया गया था, जोकि 3 किलोमीटर में फैली है। इस जगह पर आने-जाने के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है।
लीजर वैल
लीजर वैली चंडीगढ़ की सबसे फेमस जगहों में से एक है यह शहर की जान के रूप में जाना जाता है यह बगीचों के माला के रूप में जाने जानी वाली यह उद्यानों की एक शृंखला है इसके साथ ही जो सेक्टर एक में राजेंद्र पार्क से शुरू होती है और सेक्टर 53 के दक्षिणी भाग पर जाकर समाप्त हो जाती है। यहाँ पर एक खूबसूरत फूल है जिसकी खूबसूरत तस्वीरें आप अपने कैमरे में कैद कर सकते है यहाँ पर समय बिताने के बाद में आपको आसपास के किसी भी रेस्तरां में जाने की जरूरत नहीं होती है।
बार और पब
चंडीगढ़ में ऐसे कई नाइट क्लब-पब, डिस्कोथेक, रेस्ट्रो-बार हैं, जहां सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेशी कपल्स भी नाइटलाइफ एन्जॉय करने के लिए आते हैं। इस शहर में ग्लैमरस नाइटलाइफ जीने के लिए बार और पब की कोई कमी नहीं है। एक तरफ जहां ये शहर पंजाबी अंदाज में लोगों की मेजबानी करता है, तो वहीं दूसरी तरफ यहां आए मेहमानों की जिंदगी को रंगीन बनाने का पूरा क्रेडिट भी इसी सिटी को जाता है।
हॉन्टेड ब्रिज
चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में एक हॉन्टेड ब्रिज भी है जो कि कई साड़ी रहस्मय कहानियों के लिए जाना जाता है यहाँ पर लोगों का मानना है कि यहां रात में उस लड़के की आत्मा भटकती है, जिसने 20 साल पहले यहां आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद यह साइट डरावनी हो गई। यही नहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां उन्होंने एक महिला को हाथ में दीपक लिए हुए भी देखा है। वैसे आपको बता दें कि ये ब्रिज सेक्टर 16 में जनरल अस्पताल के रास्ते पर बना हुआ है।
रोज गार्डन
एशिया के सबसे बड़े उद्यान के रूप में जाना जाने वाला रोज गार्डन रात में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर बने इस उद्यान को जाकिर हुसैन रोज गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। रोज गार्डन के क्षेत्रफल की बात करें तो यह 30 एकड़ के दायरे में फैला हुआ है।