आज के समय में कब्ज से जुडी समस्या आम बात हो गई है।इस समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते है।अक्सर लोगो को कब्ज की परेशानी हो जाती है,लोग इसे नजर अंदाज कर देते है।कब्ज की समस्या के कई कारण है जिसमे गलत खानपान,ख़राब लाइफस्टाइल,कम पानी पीना और स्ट्रेस का कारण हो सकता है।कब्ज की समस्या होने पर मॉल सख्त हो जाता है और पेट सही से साफ नहीं हो पाता है जिसके कारण पेट भरा हुआ लगता है।कब्ज की वजह से पेट में फूलापन,पेट दर्द ,खट्टी डकार और मतली जैसी परेशानी भी हो सकती है।इस परेशानी से बेचने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते है।ऐसे में कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे है।तो आइए जानते है इनके बारे में
कब्ज को दूर करने के लिए आटे में मिलाए ये चीज
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप रोटी बनाने से पहले आटे में बस एक चीज को मिलाना है।आटे में ओट्स को मिलाकर रोटी बना कर खाने से कब्ज से राहत मिल सकती है।इसके लिए आप ओट्स को मिक्सी में पीसकर महीन पाउडर बना ले।फिर इस पाउडर को गेहू के आटे में मिलाकर इसे गूथ ले।ओट्स में फाइबर पाया जाता है।इसलिए इस आटे के साथ बनी रोटी का सेवन करने से कब्ज से राहत मिल सकती है।
कब्ज दूर करने में ओट्स कैसे करता है मदद
ओट्स में फाइबर,विटामिन बी,आयरन,जिंक और मेगनीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते है। यह स्टूल को मुलायम करने में मदद करता है जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है।ओट्स में भरपूर मात्रा में बीटा ग्लुकोन पाया जाता है,जो आंतो को साफ करने का कामा करता है।इससे कब्ज की परेशनी से भी निजात मिल सकता है।