Weather Today Update: देश की राजधानी दिल्ली के अलावा पूरे उत्तर भारत के हिस्सों में कड़क ठंड पड़ रहा है। कल यानी सोमवार को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने के बाद से ठंड में और बढ़ोतरी हो गया है। और सोमवार के दिन पूरे दिन सूर्य का प्रकाश के दर्शन नहीं हो पाए। वही 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस को मनाया जाएगा। इसके बाद से फिर एक बार बारिश होने के संभावनाएं हैं।
वही पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने से उत्तर भारत सभी राज्यों में कंपकपी वाली ठंड बढ़ने का काम कर रही है। ऐसे में दिल्ली सहित उत्तर भारत के हिस्सों में आज का मौसम कैसा रहेगा लिए जानते हैं।
राजधानी दिल्ली का आज का मौसम कैसा रहेगा
Delhi Ka Mosam: आज मंगलवार 24 दिसंबर 2024 को मौसम विभाग के मुताबिक सुबह घना कोहरा छाए रहने उम्मीद जताई है। जिसके कारण यातायात को प्रभावित होने वाला है इसके साथ ही शाम के समय और रात्रि के समय भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकता है। वही कल यानी क्रिसमस के दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली एनसीआर में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है।
बता दें की मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार 26 दिसंबर की रात्रि के समय से बूंदाबांदी आरंभ हो जाएगा और 27 दिसंबर को मौसम और खराब होने के आसार हैं। जिसके चलते मध्यम बारिश होने की संभावना है और इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री वही अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बारिश की बात करें तो हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला 28 दिसंबर तक जारी रह सकता है। और तापमान में कोई खास अंतर नहीं होगा। न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस की रहने वाला है। वहीं इसके साथ 29 दिसंबर को मौसम विभाग के मुताबिक मौसम साफ होने की संभावना और बारिश का दौर रूक जाएगा।
कहां पर कितना AQI रहा
1). वाराणसी में AQI 60
2). आगरा में AQI 121
3). लखनऊ में AQI 325
4). मुंबई में AQI 202
5). दिल्ली में AQI 420
6). पटना में AQI 301
पंजाब में आज का मौसम कैसा रहेगा
Punjab Weather Update: वही दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा व पंजाब मौसम के बारे में बात करें तो पंजाब प्रदेश में आज कोहरे के साथ शीत लहर का डबल असर देखने को मिलेगा। राजधानी दिल्ली में मौसम में आए बदलाव के चलते यहां भी असर देखने को आज मिलेगा।
वही कल के दिन भी यहां पर लोगों को कोहरा और शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद से पंजाब प्रदेश में 27 दिसंबर से एक बार फिर गर्ज चमक की उम्मीद है।
हरियाणा में आज का कैसा रहेगा मौसम?
Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में आज प्रदेशवासियों को कोहरे के साथ-साथ शीतलहर से परेशानी रहेगी। वही कल क्रिसमस के दिन पर भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना वही 27 सितंबर 2024 को एक बार फिर गर्ज चमक की उम्मीद है।
जम्मू कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम?
बता दे की पहाड़ी राज्यों में मौसम को लेकर बात करें तो आज जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। और यह सिलसिला 26 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है।
बता दे कि इसके साथ ही श्रीनगर, गुलमर्ग, कुपवाड़ा व सोनमार्ग बराबरी होने के साथी तापमान भी माइनस में रहने वाला है।
उत्तराखंड राज्य में आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तराखंड राज्य की बात करें तो प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में शीत लहर का असर देखने को मिलेगा। राज्य में आज भी मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की उम्मीद जताई है।
बता दे की मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून के पर्वतीय स्थानों के अलावा बागेश्वर, चमोली रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में आज बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। इन भागों में न्यूनतम तापमान में और कमजोर होने के आसार हैं।
आज हिमाचल प्रदेश में मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश में भी शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी है। जो की 25 से 27 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
उतर प्रदेश राज्य में मौसम कैसा होगा?
Up Weather Update: यूपी राज्य की बात करें तो आज 24 दिसंबर से राज्य के पश्चिमी वह पूर्वी भागों में मौसम में बदलाव देखने को दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक इन भागों में कहीं-कहीं पर बारिश होने के साथ-साथ गरज चमक और बौछार गिरने की उम्मीद है। इसके अलावा इन दोनों ही स्थान पर कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की भी आसार हैं।
राजस्थान प्रदेश आज में मौसम कैसा रहेगा?
Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग आईएमडी के मुताबिक राजस्थान प्रदेश के कई हिस्सों में आज घना कोहरा छाए रहने वाला है। वही 26 और 27 दिसंबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित होने वाला है। जिसके चलते राज्य के भरतपुर अजमेर उदयपुर और कोटा संभाग के साथ शेखावाटी हिस्सों में असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते बादल छाए रहने के साथ-साथ कहीं-कहीं पर बारिश होने की उम्मीद है।
बिहार राज्य में मौसम कैसा होगा?
Bihar Weather Update: बता दे कि बिहार राज्य में भी सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। दिन की सुबह और शाम को ठंड में बढ़ोतरी हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में आज घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जिसके कारण लोगों को यातायात में काफी परेशानी हो रही है। वही बारिश को लेकर मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में बारिश की भी उम्मीद जताई है।