Heavy Rain Alert : देशभर में मरैाम लगातार बदल रहा है। बता दें कि अब अगले 3 दिनों तक देश के कुछ राज्यों में झमाझम बारिश होगी। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट (Weather Update) दर्ज की जाने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं इस बारे में।
मौसम का हाल पिछले काफी समय से बदल रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब आने वाले तीन दिनों तक देश के कुछ राज्यों में झमाझम बारिश (weather today) होने वाली है। बारिश होने के साथ साथ ठंड की भी शुरुआत होने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
चक्रवात बनने की वजह से बना निम्न दबाव
चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ की वजह से देशभर में गहरा निम्न दबाव में बदलता नजर आ रहा है। ये आंध्र प्रदेश के तट और तेलंगाना के पास केंद्रित रहा है। इसके साथ ही, पूर्व-मध्य अरब सागर (Weather forecast) में एक डिप्रेशन बनता नजर आ रहा है। इसकी वजह से दोनों सिस्टम के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
आज ऐसा रहेगा मौसम
आज के मौसम के बारे में बात करें तो आज यानी 30 अक्टूबर को तेलंगाना की अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश (21 सेमी से ज्यादा) दर्ज की जा रही है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh Weather) के तट, यनम, रायलसीमा, विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में 29 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इन राज्यों में होगी हल्की बरसात
इसके अलावा केरल, माहे और उत्तर कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश तट और तेलंगाना में 29-30 अक्टूबर तक भारी बारिश (Heavy rain alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और गरज-चमक भी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा तमिलनाडु और रायलसीमा में भी गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
बिहार में होगी भारी बरसात
इसके अलावा बिहार में 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 अक्टूबर को भारी बारिश (Bihar ka mausam) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में हल्की-मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
गरज-चमक के आसार
इसके अलावा कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा गुजरात में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश (Rain alert) और गरज-चमक होने की उम्मीद लगाई जा रही है। महाराष्ट्र में अगले दो दिन गरज-चमक की गतिविधि जारी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
अगले दो दिन इन राज्यों में होगी बरसात
इसके अलावा अरुणाचल, असम और मेघालय में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 नवंबर को बारिश (Rain alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30-31 अक्टूबर को भारी बारिश और हवाएं चलने की उम्मीद लगाई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं होने वाला है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		