IMD Alert : कई दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी अलग-अलग है। देश के कई हिस्सों में प्री मानसून बारिश का दौर समाप्त हो चुका है और लोग मानसून (Monsoon Update) की पहली बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि देश में मानसून कब दस्तक देने वाला है और कौन से राज्य में मौसम की क्या परिस्थति हैं।
देश में अधितर क्षेत्रों में पिछले कुछ समय में बारिश देखने को मिली है। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं, कई जगहों पर अब भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग ने ताजा वेदर अपडेट जारी कर बताया है कि देश में मानसून की (Monsoon Update) दस्तक कब होने वाली है। मानसून के आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। इससे किसानों को भी काफी फायदा होगा और उन्हें अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
मानसून देने वाला है दस्तक
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश में जल्द ही मानसून की दस्तक होने वाली है। आईएमडी के मुताबिक भारत में आने वाले 24 घंटे में मानसून का आगाज हो जाएगा। विभाग की रिर्पोट के अनुसार मानसून (Monsoon Update) पिछले चार दिनों से 40 किलोमीटर दूर रुका हुआ था। वहीं, शुक्रवार यानि 23 मई 2025 को यह आगे की ओर बढ़ना शुरू कर गया है। इससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी 24 घंटे में देश में मानसून की दस्तक हो जाएगी।
मौसम विभाग ने लगाया अनुमान
भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान लगा दिया था कि इस साल पिछले सालों के मुकाबले देश में मानसून की दस्तक पहले ही होने वाली है। देश में मानसून (Monsoon Update) के जल्द आ जाने से लोगों को समय से पहले ही गर्मी से राहत मिल जाएगी।
आईएमडी के अनुसार यह 16 वर्षों में पहली बार होगा जब मानसून इतनी जल्दी केरल राज्य में दस्तक दे देगा। इस बार केरल में मानसून अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले ही आने वाला है।
तेज बारिश की गतिविधि दर्ज की गई
अगर हम केरल में मानसून के आगमन की बात करें तो यहां जो परिस्थितियां बनी हुई हैं वह मानसून के आने के लिए एकदम उपयुक्त हैं। वर्तमान समय में प्रदेश में मानसून के आने की सभी स्थतियां बन गई हैं। कम दवाब वाली जगहों के अलावा आगे की ओर बढ़ती मानसून प्रणाली के चलते बीते दो दिनों में केरल राज्य के कई भागों में तेज बारिश दर्ज की गई है।
इससे पहले अगर इन दिनों में मानसून के आने की बात करें तो यह 2009 और 2001 में हुआ था। 2009 व 2001 में अब से पहले ऐसा हुआ था कि मानसून मई महीने में मानसून ने राज्य में दस्तक दी होगी। उस समय देश में मानसून ने 23 मई को केरल में दस्तक दे दी थी।
कई राज्यों में आज हो सकती है तेज बारिश
आज शनिवार यानी 24 मई को भारतीय मौसम विभाग की ओर से कई दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज केरल, तटीय व दक्षिध आंतरिक कर्नाटक के अलावा कोंकण व गोवा राज्य में कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार केरल व तटीय कर्नाटक में 29 मई तक तेज बारिश होने के आसार हैं।
इसके अलावा इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना इस दौरान है। आईएमडी की ओर से बताया गया है कि आगामी 5 दिनों में तमिलनाडु, तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को दोपहर बाद से महराष्ट्र राज्य के कई जिलों में तेज बारिश होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से यहां के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
एक मौसम रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बारिश का स्तर हल्की से मध्य के बीच रह सकता है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
गोवा में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग की ओर से गोवा राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार रविवार को गोवा में भयंकर बारिश होने की संभावना है।
गोवा की राज्य सरकार की ओर से एहतियात के लिए लोगों को नदियों व झरनों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा कई तटीय राज्यों में बीते 24 घंटे में भयंकर बारिश हुई है।
जानें कब किस समय केरल पहुंचा मानसून
अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो हम देख सकते हैं कि केरल में मानसून ने मई और जून महीनें में कब-कब दस्तक दी है। डाटा के हिसाब से केरल में सामान्यता 1 जून को मानसून दस्तक देता है। वहीं, इससे पहले 1918 में 11 मई को ही मानसून ने सबसे पहले मई में दस्तक दे दी थी।
इसके बाद 1972 में ऐसा हुआ की मानसून सबसे देरी से केरल पहुंचा। 1972 में मानसून की बारिश 18 जून हो केरल में हुई थी। वहीं, अगर पिछले 25 सालों की बात करें तो मानसून का सबसे देरी से आगमन 2016 में हुआ था। उस वर्ष 9 जून को केरल में मानसून की बारिश की शुरुआत हुई थी।