Weather Forecast : देश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तो लू चलने लगी है, जिससे लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर (weather update) रही हैं और घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मॉनसून सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर अपडेट जारी किया हैं…
देश के पश्चिम-उत्तर क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है और दिल्ली-एनसीआर भी इस गर्मी की चपेट में है। पिछले दो दिनों से यहां के लोगों को लू का प्रकोप (temperature today) झेलना पड़ रहा हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को इस मौसम की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई जिसमें न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है।
कुछ क्षेत्रों में तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग भी 5000 मेगावॉट से अधिक हो गई है, जिससे बिजली संकट उत्पन्न (weather forecast) हो सकता है। ऐसे हालात में, मौसम विभाग ने मॉनसून (Weather Forecast) पर राहत भरी खबर दी है। अनुमान है कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है –
कैसा रहेगा इस साल का मानसून –
भारत में जून से सितंबर तक मानसून का मौसम (IMD latest weather updates) होता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इन चार महीनों में औसतन 103% बारिश हो सकती है। हालांकि, शुरुआत में मानसून थोड़ा धीमा रह सकता है और जून में कम बारिश हो सकती है। जुलाई और अगस्त में बारिश बढ़ेगी और अगस्त और सितंबर में सबसे ज़्यादा बारिश होगी।
दक्षिण में ज्यादा, उत्तर में कम बारिश का अनुमान –
मौसम विभाग के अनुसार इस साल पश्चिम और दक्षिण भारत में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में भी अच्छी बारिश (weather updates) होगी। पश्चिमी घाट, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाके और गोवा में भी अच्छी बारिश हो सकती है। लेकिन पूर्वोत्तर भारत और उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में, जैसे मेघालय, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, बारिश सामान्य से कम हो सकती है।
दिल्ली में लू का प्रकोप –
दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में लू का प्रकोप भी हो सकता है। तापमान के मामले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालाँकि, 10 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे।
इस दिन भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन साथ ही तेज हवाएँ चलने की संभावना है और बिजली कड़कने की भी आशंका है। IMD के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पहुँच चुका है। इसके चलते जल्द ही उत्तरी पंजाब और राजस्थान की सीमा पर एक चक्रवाती (aaj ka mausam) परिसंचरण बनने की संभावना है।
इस दिन बारिश होने की संभावना –
दिल्ली और आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव (weather updates) देखने को मिल सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के नजदीक से गुजरने वाला एक ईस्ट वेस्ट ट्रफ विकसित होगा। इन सिस्टमों के कारण 10 से 12 अप्रैल के बीच दिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
11 अप्रैल की शाम और रात को बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां ज्यादा तेज हो सकती हैं। 10 अप्रैल को तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जबकि 11 से 13 अप्रैल के बीच तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना है। इसके बाद अगले हफ्ते से तापमान फिर से बढ़ सकता है।
यूपी के मौसम का हाल –
उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप (weather of up) लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालाँकि, मौसम विभाग (IMD latest updates) ने 8 अप्रैल से प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना (Chance of rain starting) जताई है, लेकिन झमाझम बारिश होने का कोई अलर्ट नहीं है।
इस समय प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट (heat wave alert) जारी किया गया है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसी के चलते लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।